क्रिकेट

ENG vs PAK 3rd T20 Weather Report: इंग्लैंड और पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला आज, जानिए कैसा है कार्डिफ के मौसम का हाल

PAK (Pakistan) vs ENG (England) 3rd T20I Weather Report Today Match: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज (28 मई 2024) खेला जाएगा। यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला गया, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली थी। आइए जानते हैं कि आज कार्डिफ के मौसम का क्या हाल है।

Image

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा 20 मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज।
  • कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला।
  • कार्डिफ के मौसम का क्या हाल है।

PAK (Pakistan) vs ENG (England) 3rd T20I Weather Report Today Match: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से होगा। चार टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में होना है। हालांकि, काफी देर तक इंतजार करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया। चार टी20 मैचों की सीरीज का यह दूसरा मुकाबला है, जो बारिश के कारण रद्द हुआ। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम था। कि सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे हैं।

चार टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान को 23 रनों से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इस मुकाबले से इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा था। टीम के नियमित कप्तान जोस बटलर तीसरी बार पिता बनने के कारण नहीं खेलेंगे। उनकी जगही टीम की कमान मोइन अली संभालेंगे। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 51 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रन बनाए थे, जबकि, विल जैक्स ने 23 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान के फखर जमान ने 21 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 45 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान बाबर आजम ने 26 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 32 रन की शानदार पारी खेली थी। इोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले आइए जानते हैं कि आज के कार्डिफ के मौसम का क्या हाल है।

कार्डिफ में कैसा है मौसम का हाल (Cardiff Weather Today)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के मुकाबले पर एक बार बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड में मौसम समय-समय पर करवट लेता रहता है इसलिए आज तीसरे टी20 मैच से पहले कार्डिफ का मौसम भी जान लेते हैं। आज एक्यू वेदर के मुताबिक कार्डिफ में आज बारिश होने की संभावना है। आज कार्डिफ में तेज बारिश की उम्मीद है। कार्डिफ में आज दोपहर 12 बजे 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं, मैच के समय की बात करें तो रात 11 बजे 39 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। वहां का तापमान भी काफी ठंडा रहने की उम्मीद है। आज कार्डिफ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें (Pakistan and England Squads)

इंग्लैंड टी20 क्रिकेट टीमः जोस बटलर (कप्तान), विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोईन अली, सैम करन, बेन डकेट और टॉम हार्टले।

पाकिस्तानी टी20 क्रिकेट टीमः बाबर आजम (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा , शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, इमाद वसीम और मोहम्मद अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ और हसन अली।

मैच टाइम: 11:00 PM

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article