LIVE

ENG VS AUS 3rd ODI Highlights: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, हैरी ब्रूक ने जड़ा कप्तानी शतक

नवीन चौहानUpdated Sep 25, 2024, 01:29 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Highlights: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, हैरी ब्रूक ने जड़ा कप्तानी शतक
ENG VS AUS 3rd ODI Highlights: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, हैरी ब्रूक ने जड़ा कप्तानी शतक

England vs Australia 3rd ODI Match Highlights: इंग्लैंड को बारिश से प्रभावित सीरीज के तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ DLS रूल के अनुसार 46 रन के अंतर से विजयी घोषित किया गया। जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के नाबाद कप्तानी शतक की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 37.4 ओवर में 254 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 61 रन 74 गेंद में बनाने थे। लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और उसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और इंग्लैंड को 46 रन से विजयी घोषित किया गया। ब्रूक 110(94) और लिविंग्स्टोन 33(20) रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सीरीज में वापस लौट आया है। तीन मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है। हैरी ब्रूक को उनके कप्तानी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के लिए इंग्लैंड को मिला था 305 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने पांच मैच की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत के लिए 305 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 304 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर अहम पारी विकेटकीपर बल्लेबाजी एलेक्स कैरी ने खेली। कैरी 77 रन की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 60, आरोन हार्डी ने 44, कैमरन ग्रीन ने 42 और ग्लेन मैक्सवेल ने 30 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। उनके अलावा 1-1 सफलता बायडन कार्स, जैकब बेथेल, विल जैक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

खराब रही इंग्लैंड का शुरुआत
जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 3 ओवर में 11 के स्कोर पर इंग्लैंड के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे। फिल साल्ट अपना खाता भी नहीं खोल पाए और बने डकेट 8 रन बना सके। दोनों के विकेट मिचेल स्टार्क के खाते में गए।

ब्रूक और जैक्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी
दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी को विल जैक्स और कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला। दोनों ने संभलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की और अपने अपने अर्धशतक पूरे किए। 55 गेंद में जैक्स ने 6 चौके की मदद से और हैरी ब्रूक ने 54 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। लेकिन तेजी से रन बनाने की कोशिश में विल जैक्स कैमरन ग्रीन की गेंद पर सीन एबॉट के हाथों लपके गए। उन्होंने 82 गेंद में 84 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का जड़ा। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 156 (148) रन की साझेदारी हुई।

ब्रूक ने जड़ा कप्तानी शतक
जैक्स के आउट होने के बाद कप्तान ब्रूक ने मोर्चा संभाले रखा। लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने आए जैमी स्मिथ जल्दी ही ग्रीन की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। स्मिथ ने 7 रन बनाए। स्मिथ के आउट होने के बाद ब्रूक ने अपने वनडे करियर का पहला शतक कप्तानी करते हुए 87 गेंद में 12 चौके और 2 छक्के की मददे से पूरा किया। ब्रूक ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 38वें ओवर की चौथी गेंद पर बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक देना पड़ा। इंग्लैंड उस वक्त 254/4 के स्कोर पर था। जीत के लिए उसे 51 गेंद पर 74 रन बनाने थे। लेकिन डीएलएस रूल के आधार पर वो 46 रन आगे थी। कप्तान ब्रूक 110(94) और लिविंग्स्टोन 33(20) रन बनाकर खेल रहे थे।

इंग्लैंड के लिए है करो या मरो का मुकाबला
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड के लिए ये मुकाबला करो या मरो का बन गया है। ऐसे में आज के मैच में मेजबान इंग्लैंड की नजर जीत दर्ज करके सीरीज में बने रहने पर है। आज का मुकाबला अगर इंग्लैंड की टीम गंवा देती है तो ऑस्ट्रेलिया 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लेगी और बाकी बचे दो मैच की अहमयित खत्म हो जाएगी। ऐसी स्थिति में इस मैच में दोनो टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इंग्लैंड की युवा टीम की कमान हैरी ब्रुक(Harry Brook) के हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श(Mitchell Marsh) संभाल रहे हैं। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स (ENG VS AUS ODI Match Live Updates) के लिए यहां जुड़ें।

दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग-11:

तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन डकेट, फिल साल्ट, विल जैक्स, हैरी ब्रुक (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर),लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल,ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मैथ्यू पॉट्स।

तीसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान),स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी,सीन एबॉट,मिशेल स्टार्क,जोश हेज़लवुड।

SEPT 25, 2024 01:26 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड ने जीता तीसरा वनडे

इंग्लैंड को बारिश से प्रभावित सीरीज के तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ DLS रूल के अनुसार 46 रन के अंतर से विजयी घोषित किया गया। जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के नाबाद कप्तानी शतक की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 37.4 ओवर में 254 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 61 रन 74 गेंद में बनाने थे। लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और उसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और इंग्लैंड को 46 रन से विजयी घोषित किया गया। इसके साथ ही सीरीज में लौट आया है। तीन मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है।
SEPT 25, 2024 00:23 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: DLS के आधार पर 46 रन आगे है इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम DLS के आधार पर 46 रन आगे है। अगर बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं होता है तो मैच इंग्लैंड के नाम रहेगा।
SEPT 25, 2024 00:08 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण खेल रुका, डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर इंग्लैंड आगे

जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के कप्तानी शतक (94 गेंद में 110* रन) की मदद से 37.4 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बना लिए हैं। जीत के लिए इंग्लैंड को 51 गेंद में 74 रन और बनाने हैं। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर इंग्लैंड की टीम फिलहाल आगे है।
SEPT 24, 2024 23:51 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेलते हुए 87 गेंद में अपने वनडे करियर का पहला शतक 12 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। 35 ओवर में इंग्लैंड ने जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं।
SEPT 24, 2024 23:42 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका

इंग्लैंड की टीम को चौथा झटक जैमी स्मिथ की के रूप में लगा। जैमी स्मिथ 32वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कैमरन ग्रीन का शिकार बना। ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच लपका वो 7 रन बना सके।
SEPT 24, 2024 23:19 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड ने बनाए 29 ओवर में 176/3 रन

इंग्लैंड ने 29 ओर में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। कप्तान हैरी ब्रूक 75 और जैमी स्मिथ 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 24, 2024 23:18 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, जैक्स बने ग्रीन का शिकार

इंग्लैंड को जीत की ओर ले जा रहे विल जैक्स को कैमरन ग्रीन ने एबॉट के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। जैक्स 84(82) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का जड़ा।
SEPT 24, 2024 22:46 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड के कप्तान ब्रूक और विल जैक्स ने जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड के कप्तान है हैरी ब्रूक ने 54 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से और विल जैक्स ने 55 गेंद में 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक जड़ा है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है।
SEPT 24, 2024 22:21 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: 15 ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 2 विकेट पर 77 रन

इंग्लैंड ने जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 38 (42) और हैरी ब्रूक 28 (33) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 24, 2024 21:14 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा इंग्लैंड

तीसरे वनडे में जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड की टीम उतरी है। इंग्लैड के लिए पारी की शुरुआत बेन डकेट और फिल साल्ट की जोड़ी ने की है। दोनों ने 1.3 ओवर में बकैर किसी नुकसान के 3 रन जोड़ लिए हैं।
SEPT 24, 2024 20:38 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 50 ओवर में 7 विकेट पर 304 रन

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में एलेक्स कैरी की 77 रन की नाबाद पारी की बदौलत 7 विकेट पर 304 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जीत के लिए इंग्लैंड को 305 रन बनाने का लक्ष्य मिला है।
SEPT 24, 2024 20:28 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 48 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 280 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 280 रन बना लिए हैं। कैरी 58 गेंद में 68 और हार्डी 33(23) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 24, 2024 20:14 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: एलेक्स कैरी ने जड़ा अर्धशतक

एलेक्स कैरी ने 44वें ओवर में 48 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। पिछले मैच में भी उन्होंने 72 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। कैरी 51 और आरोन हार्डी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 24, 2024 20:11 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: मैक्सवेल बने लिविंगस्टोन का शिकार

ग्लेन मैक्सवेल के रूप में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। मैक्सवेल 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 30 (25) रन बनाए। उनके आउट होते ही टीम का स्कोर 42 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन हो गया। एलेक्स कैरी 47 (44) रन बनाकर नाबाद हैं।
SEPT 24, 2024 19:58 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 40 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 35 (39) और ग्लेन मैक्सवेल 16 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 24, 2024 19:35 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया पांचवां विकेट, स्मिथ बने जोफ्रा आर्चर का शिकार

जोफ्रा आर्चर ने 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। डीप मिड विकेट पर उनका शानदार कैच कार्स ने डाइव करके लपका। स्मिथ 82 गेंद में 60 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके जड़े। स्मिथ के आउट होते ही स्कोर 34.3 ओवर में 172/5 रन हो गया।
SEPT 24, 2024 19:17 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 157 रन

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 54 (73) और एलेक्स कैरी 16 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 24, 2024 19:14 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: स्टीव स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक

स्टीव स्मिथ ने 71 गेंद में 5 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके करियर का 34वां अर्धशतक है।
SEPT 24, 2024 19:07 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया चौथा विकेट, लाबुशेन लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका मार्नस लाबुशेन के रूप में लगा। लाबुशेन विल जैक्स की गेंद पर विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों लपके गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पांच गेंद के अंतराल में ऑस्ट्रेलिया ने दो अहम विकेट गंवा दिए।
SEPT 24, 2024 19:00 IST

ENG VS AUS 3rd ODI Live, लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्धशतक से चूके कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विराट 27वें ओवर की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन के रूप में गंवाया। ग्रीन 42 रन बनाकर बैथल की गेंद पर शॉर्ट मिड ऑन पर लपके गए। उनके आउट होते ही स्कोर 26.4 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन हो गया। स्मिथ 44 और लाबुशेन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।