क्रिकेट

ENG vs AUS LIVE Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला

England vs Australia 2nd ODI Match Live Streaming Online: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। (फोटो- England Cricket X)

Photo : Twitter

ENG vs AUS, England vs Australia 2nd ODI Match Live Streaming Online: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (21 सितंबर 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार पारी खेलकर इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 315 रन पर ऑलआउट हो गई। बेन डकेट ने 104.39 की स्ट्राइक रेट से 91 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 95 रन बनाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए। वहीं, विक जैक्स ने भी अर्धशतकीय पारी खली। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 44 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 129 गेंदों का सामना किया और 20 चौके व 5 छक्के की मदद से 154 रन कर नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Australia 2nd ODI Match Date)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार (21 सितंबर 2024) को खेला जाएगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Australia 2nd ODI Match Venue)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Australia 2nd ODI Match Time)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 3 बजे होगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Australia 2nd ODI Match On Tv)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Australia 2nd ODI Match Live Streaming)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सानी लिव ऐप और फैनकोड ऐप पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article