ENG (England) vs AUS (Australia) 3rd T20I Pitch Report And Manchester Weather Forecast: चिरप्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दूसरे में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। ऐसे में सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में होने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम की कमान जोस बटलर की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट के हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श संभाल रहे हैं। दूसरे टी20 में हालांकि मार्श चोट की वजह से नहीं खेले थे और टीम की कमान ट्रेविस हेड ने संभाली थी। अगर आज भी मार्श नहीं खेलते हैं तो हेड ही टीम की कप्तानी करेंगे।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 पिच और वेदर रिपोर्ट
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत: (ENG vs AUS Head to Head Old Trafford Stadium)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का टी20 में अबतक 26 बार आमना सामना हुआ है। जिसमें 12 बार इंग्लैंड और इतने ही बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। जबकि दो मुकाबले बगैर किसी परिणाम के समाप्त हुए। इंग्लैंड को 12 जीत में से 7 घरेलू सरजमीं पर मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड में केवल 3 मैच जीत सका है। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट (ENG vs AUS 3rd T20 old trafford Pitch Report)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैनचेस्टर का मैदान शानदार क्रिकेट मैच के लिए जाना जाता है। ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच शुरुआत में गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। इसके बाद बल्लेबाजी थोड़ी आसान होती जाती है।
ऐसा है इस मैदान पर टी20 मैचों का रिकॉर्ड: (ENG Vs AUS T20 Match Old Trafford Stadium)
इस मैदान पर अब तक 13 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें 6 बार जीत लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिली है। वहीं चार बार पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जीत हासिल कर सकी है। जबकि तीन मैच बेनतीजा समाप्त हुए हैं। मैनचेस्टर में टी20आई में पहली पारी का औसत स्कोर 154 जबकि दूसरी पारी का 127 रन है। पाकिस्तान के नाम इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर दर्ज है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 199 रन बनाए थे। जबकि न्यूजीलैंड की टीम 103 रन पर यहां ढेर हो चुकी है जो कि यहां का न्यूनतम स्कोर है।
कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम? (Manchester Weather Forecast On 15 September)
मैनचेस्टर में स्थानीय समायानुसार दोपहर डेढ़ बजे से मैच शुरू होगा। इस दौरान तापमान 15 डिग्री रहेगा। लेकिन बारिश की भी प्रबल संभावना है। दोपहर एक बजे मैच का टॉस होगा और इस दौरान बारिश की संभावना 75 प्रतिशत तक है। हालांकि वक्त के साथ बारिश की संभावना में कमी आएगी लेकिन मैच के पूरा होने की संभावना कम है। इंग्लैंड के मौसम के बारे में हालांकि भविष्यवाणी कर पाना मुश्किल होता है यहां मौसम कभी भी करवट बदल लेता है।
