LIVE

England vs Afghanistan Highlights: वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड हुआ अफगानिस्तान के सामने ढेर, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर

शेखर झाUpdated Oct 15, 2023, 21:39 IST
England vs Afghanistan Highlights: वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड हुआ अफगानिस्तान के सामने ढेर, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर

England vs Afghanistan Highlights: वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड हुआ अफगानिस्तान के सामने ढेर, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर

ENG vs AFG Cricket Score, England vs Afghanistan World Cup 2023 Highlights (इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): रहमानुल्लाह गुरबाज-इकराम अलीखिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और मुजीब उर रहमान-राशिद खान के धातक गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जीत का स्वाद चखा लिया। वनडे वर्ल्ड कप के 13वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया। टीम का यह वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत है, जबकि ओवरऑल दूसरी जीत है। वहीं, इस हार के साथ इंग्लैंड की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब कठिन हो गई है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 57 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। वहीं, मौजूदा वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे इकराम अलीखिल ने 66 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। इंग्लैंड के आदिल राशीद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर लड़खड़ाई इंग्लैंड टीम को संभाला, लेकिन जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने 61 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

OCT 15, 2023 21:35 IST

ENG vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार दी शिकस्त

वनडे वर्ल्ड कप के 13वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया। टीम का यह वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत है, जबकि ओवरऑल दूसरी जीत है। वहीं, इस हार के साथ इंग्लैंड की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब कठिन हो गई है।
OCT 15, 2023 21:02 IST

ENG vs AFG Live Score: 8वां विकेट गिरा इंग्लैंड का

इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 34.2 ओवर में 169 रन पर 8वां झटका लगा। क्रिस वोक्स के बाद हैरी ब्रूक भी आउट हो गए।
OCT 15, 2023 20:55 IST

ENG vs AFG Live Score: इंग्लैंड को लगा 160 रन पर 7वां झटका

इंग्लैंड को 33 ओवर में 160 रन पर 7वां झटका लगा। क्रिस वोक्स भी आउट हो गए। वे महज 9 रन पर आउट हो गए। अब हैरी ब्रूक और आदिल राशीद क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 20:25 IST

ENG vs AFG Live Score: सैम कुरेन भी नहीं दिखा पाए कमाल

इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 27.1 ओवर में 138 रन पर छठा झटका लगा। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरेन महज 10 रन पर आउट हो गए।
OCT 15, 2023 20:01 IST

ENG vs AFG Live Score: लिविंगस्टोन भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी

इंग्लैंड की टीम को 20.3 ओवर में 117 रन 5वां झटका लगा। लियाम लिविंगस्टोन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वे महज 10 रन पर आउट हो गए। उनको राशिद खान ने अपना शिकार बनाया।
OCT 15, 2023 19:44 IST

ENG vs AFG Live Score: इंग्लैंड को लगा एक और झटका

इंग्लैंड की टीम को 17.2 ओवर में 91 रन चौथा झटका लगा। कप्तान जॉनी बेयरस्टो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वे महज 9 रन पर आउट हो गए। अब हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 19:18 IST

ENG vs AFG Live Score: मलान भी वापस पवेलियन लौटे

इंग्लैंड की टीम को 12.4 ओवर में 68 रन बनाकर तीसरा बड़ा झटका लगा। जॉनी बेयरस्टो, जो रूट के बाद डेविड मलान भी 32 रन पर आउट हो गए। अब हैरी ब्रूक और जोस बटलर क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 19:03 IST

ENG vs AFG Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड का 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाकर खेल रही है।
OCT 15, 2023 18:48 IST

ENG vs AFG Live Score: अफगान को लगा दूसरा बड़ा झटका

इंग्लैंड को टीम को 6.5 ओवर में 33 रन पर दूसरा बड़ा झटका लगा। जॉनी बेयरस्टो के बाद जो रूट भी सस्ते में आउट हो गए। वे महज 11 रन पर आउट हो गए। अब डेविड मलान और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 18:40 IST

ENG vs AFG Live Score: पांच ओवर का खेल हुआ खत्म

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाकर खेल रही है। अब डेविड मलान और जो रूट क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 18:22 IST

ENG vs AFG Live Score: इंग्लैंड की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की खराब शुरुआत रही। टीम को 1.1 में 3 रन पर पहला झटका लगा। जॉनी बेयरस्टो महज 2 रन पर आउट हो गए। अब डेविड मलान और जो रूट क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 18:16 IST

ENG vs AFG Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरेग इंग्लैंड के खिलाड़ी

लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं। डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 17:46 IST

ENG vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने दिया विशाल लक्ष्य

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 57 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। वहीं, मौजूदा वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे इकराम अलीखिल ने 66 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। इंग्लैंड के आदिल राशीद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
OCT 15, 2023 17:15 IST

ENG vs AFG Live Score: करामाती खान नहीं दिखा पाए कमाल

अफगानिस्तान की टीम को 44.1 ओवर में 233 रन पर 7वां झटका लगा। राशिद खान बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 23 रन पर आउट हो गए।
OCT 15, 2023 16:41 IST

ENG vs AFG Live Score: 200 रन के अंदर अफगान की आधी टीम पवेलियन लौटी

इंग्लैंड के खिलाफ 190 रन पर अफगानिस्तान टीम आधी टीम वापस पवेलियन लौट गई। टीम को 36.1 ओवर में 190 रन पर छठा झटका लगा। मोहम्मद नबी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 9 रन पर आउट हो गए। अब इकराम अलीखिल और राशिद खान क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 16:00 IST

ENG vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का लगा एक और झटका

पहले खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम को 26 ओवर में 152 रन पर चौथा झटका लगा। रहमानुल्लाह गुरबाज के बाद अजमतुल्लाह उमरजई 19 रन पर आउट हो गए। अब इकराम अलीखिल और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 15:58 IST

ENG vs AFG Live Score: अफगान का आधा खेल हुआ खत्म

इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर खेल रही है।
OCT 15, 2023 15:36 IST

ENG vs AFG Live Score: शतक से चूक गए गुरबाज

इंग्लैंड के खिलाफ रहमानुल्लाह गुरबाज शतक से चूक गए। पहले खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम को 18.5 ओवर में 122 रन पर तीसरा झटका लगा। रहमत शाह के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज 80 रन पर रन आउट हो गए। अब अजमतुल्लाह उमरजई और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर हैं।
OCT 15, 2023 15:32 IST

ENG vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा दूसरा बड़ा झटका

इंग्लैंलैड के खिलाफ अफगानिस्तान टीम को 18.3 ओवर में 122 रन पर दूसरा झटका लगा। इब्राहिम जादरान के बाद रहमत शाह आउट हो गए।
OCT 15, 2023 15:21 IST

ENG vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का लगा पहला झटका

इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम को 16.4 ओवर में 114 रन पर पहला झटका लगा। इब्राहिम जादरान 28 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनको आदिल राशीद ने अपना शिकार बनाया।