Duleep Trophy 2026: फाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन, सेंट्रल जोन को 4 विकेट से दी पटखनी

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्ववंशी की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में उसने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हरा दिया। कप्तान ईशान किशन 39 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे।

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी की टीम यानी ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मैच में उसने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हरा दिया। ईस्ट जोन के सामने 159 रन का आसान लक्ष्य था, जिसे उसने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी सबसे सफल रहे जिन्होंने 43 गेंद में 40 रन की पारी खेली। वैभव के अलावा कप्तान ईशान किशन 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

east zone

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

इससे पहले ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए। सेंट्रल जोन की ओर से रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 60 जबकि विकेटकीपर आर्यन जुयाल ने 46 रन की पारी खेली। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने 3-3 जबकि शमी और कुनैन कुरेशी ने 2-2 विकेट झटके।

End of Feed