दुर्घटना के बाद पंत का सर्जन से पहला सवाल क्या था, खुद डॉक्टर ने किया खुलासा

ऋषभ पंत की क्रिकेट में वापसी किसी चमत्कार से कम नहीं है। पंत ने 30 दिसंबर, 2022 को दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जाते समय अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दुर्घटना के बाद जिस तरह से उन्होंने क्रिकेट में वापसी की वह काबिले तारीफ है।

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनका डॉक्टर से पहले सवाल यही था कि क्या वह फिर से खेल पाएंगे। यह खुलासा प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने किया जिन्होंने इस भीषण दुर्घटना के बाद इस स्टार क्रिकेटर का इलाज किया था। पंत ने 30 दिसंबर, 2022 को दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जाते समय अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (साभार-X)

पारदीवाला ने डेली टेलीग्राफ से कहा, ‘‘ऋषभ पंत बहुत भाग्यशाली थे कि वे जीवित बच गए। वह वास्तव में बहुत भाग्यशाली थे।’’उन्होंने कहा, ‘‘जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनका दाहिना घुटना उखड़ गया था। उनके दाहिने टखने में भी चोट थी, शरीर पर कई अन्य छोटी-मोटी चोटें थीं। उनकी त्वचा का बहुत ज़्यादा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।’’ पारदीवाला ने कहा, ‘‘फिर कार से बाहर निकलते समय टूटे हुए कांच के कारण उनकी पीठ की त्वचा का काफी हिस्सा छिल गया। इस तरह की दुर्घटना में मौत का काफी जोखिम होता है। ’’

End of Feed