'मैं मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहता..' लखनऊ के मैच विनर आवेश खान ने बयान से मचाई हलचल

Avesh Khan statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के शाानदार गेंदबाज आवेश खन ने अपनी क्लास दिखाते हुए टीम को जीत दिला दी है। इसके बाद से ही वे अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

Avesh Khan statement: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आवेश खान ने एक बार फिर मौत के ओवरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने आखिरी ओवर में केवल 6 रन देकर 9 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक डिफेंड किया और RR के खिलाफ मैच का पहला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

avesh khan ipl

आवेश खान (फोटो- IPL)

मैच के बाद आवेश ने मिचेल स्टार्क से तुलना को खारिज करते हुए कहा, "मैं मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहता, मैं बस एक अच्छा आवेश खान बनना चाहता हूं। यॉर्कर मेरी ताकत है और मैं उसे ही अंजाम देने की कोशिश करता हूं। अगर मैं स्पष्टता के साथ गेंदबाजी करूँ, तो मैं इसे अच्छे से कर पाता हूं। मैं स्कोरकार्ड देखकर गेंदबाजी नहीं करता। मैं पहली तीन गेंदों में कोई बाउंड्री नहीं देना चाहता था, जिससे बल्लेबाज दबाव में आ जाएं।"उन्होंने आगे कहा, "मैं टीम के बारे में सोचता हूं, मैं बस मैच जीतना चाहता था। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है, मैं बाकी मैचों में भी इसी तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करूंगा।"

End of Feed