10-20 साल तक डॉमिनेट करना चाहता हूं, केवल खेलने नहीं आया-वैभव का फ्यूचर प्लान

वैभव सूर्यवंशी ने रेड बॉल क्रिकेट को लेकर बात की है। उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान पर बात की और बताया कि वह हर फॉर्मेट के हिसाब से बैटिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं केवल खेलने नहीं बल्कि डॉमिनेट करने आया हूं।

आईपीएल 2026 को हाईजैक कर लेने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस लीग में तूफानी बल्लेबाजी का ईनाम शनिवार को मिला। 15 साल और 71 दिन की उम्र में वैभव को टीम इंडिया में शामिल किया गया। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स टीम में भी जगह दी गई। इसके एक दिन बाद राजस्थान रॉयल्स ने उनका एक वीडिया जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात की है।

VAIBHAV SOORYAVANSHI

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

10-20 साल डॉमिनेट करना चाहता

वीडियो में वैभव राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बात कर रहे हैं। वैभव कह रहे हैं 'उनकी सोच केवल खेलने की नहीं है। जब तक भगवान उन्हें खेलने का मौका दे वह डॉमिनेट करना चाहते हैं। मैं अपनी टीम या फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा क्रिकेट खेलना चाहता हूं जो अकेले मैच जिताए। उन्होंने आगे कहा कि मैं इसी के लिए इतनी मेहनत कर रहा हूं।

End of Feed