आईपीएल 2026 को हाईजैक कर लेने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस लीग में तूफानी बल्लेबाजी का ईनाम शनिवार को मिला। 15 साल और 71 दिन की उम्र में वैभव को टीम इंडिया में शामिल किया गया। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स टीम में भी जगह दी गई। इसके एक दिन बाद राजस्थान रॉयल्स ने उनका एक वीडिया जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात की है।
10-20 साल डॉमिनेट करना चाहता
वीडियो में वैभव राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बात कर रहे हैं। वैभव कह रहे हैं 'उनकी सोच केवल खेलने की नहीं है। जब तक भगवान उन्हें खेलने का मौका दे वह डॉमिनेट करना चाहते हैं। मैं अपनी टीम या फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा क्रिकेट खेलना चाहता हूं जो अकेले मैच जिताए। उन्होंने आगे कहा कि मैं इसी के लिए इतनी मेहनत कर रहा हूं।
रेड बॉल क्रिकेट को लेकर वैभव सूर्यवंशी
रेड बॉल क्रिकेट खेलने की अपनी इच्छा पर भी उन्होंने बात की। उन्होंने कहा 'बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि हम रेड बॉल क्रिकेट खेलना चाहते हैं या नहीं। मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि मैंने रेड बॉल से काफी प्रैक्टिस की है। मैंने अपने राज्य के लिए काफी रेड बॉल क्रिकेट खेला है और मैं तीनों फॉर्मेट खेलना चाहता हूं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल फाइनल के बाद रेड बॉल क्रिकेट को लेकर सुनील गावस्कर से भी बात की।
टी20 में क्यों करते हैं तेज बैटिंग
आईपीएल 2026 में वैभव ने 16 मैच में 237.31 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके टी20 क्रिकेट खेलने की परिभाषा बदल ली। अब वैभव ने बताया कि वह इस फॉर्मेट में इसलिए इस तरह की बैटिंग करते हैं क्योंकि इसकी डिमांड यही है। मैं रेड बॉल क्रिकेट के हिसाब से अपनी बैटिंग स्टाइल बदल लूंगा। वनडे क्रिकेट के हिसाब से भी बैटिंग कर लूंगा।
