एबी डी विलियर्स के साथ जुड़े दिनेश कार्तिक, SA 20 में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Dinesh Karthik SA 20: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को अब एक नई जिम्मेदारी मिल गई है। वे साउथ अफ्रीका टी20 लीग में ब्रांड एंबेसेडर बनाए गए हैं।

Dinesh Karthik SA 20: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को सोमवार को एसए20 लीग का लीग एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है।कार्तिक दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले इस फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट से जुड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। कार्तिक के पूर्व साधी एबी डी विलियर्स भी इस लीग के ब्रांड एंबेसेडर हैं ऐसे में दोनों दिग्गज एक बार फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं।

dinesh karhikkk

दिनेश कार्तिक (फोटो- X)

एसए20 की ओर से जारी मीडिया विज्ञप्ति में कार्तिक के हवाले से कहा गया है कि - 'इस लीग के शुरुआती दो सत्र कमाल के रहे हैं जिसमे दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ रोमांचक युवा प्रतिभाओं ने वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन किये है।'

End of Feed