IND vs BAN Playing XI: कार्तिक ने चुनी बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन दो खिलाड़ियों को रखा बाहर

Team India Playing XI Prediction: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के लिए टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन चुन ली है। उन्होंने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में कुलदीप के अलावा ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को जगह नहीं दी है।

Team India Playing XI Prediction: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई के स्पिन फ्रैंडली विकेट चेपॉक में खेला जाएगा। टीम इंडिया 45 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेगी तो बांग्लादेश की टीम के हौसले बुलंद हैं। पाकिस्तान को उसके घर पर हराने के बाद अब उसकी नजर एक उलटफेर करने पर होगी क्योंकि आज तक बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट नहीं जीती है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (38)

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (साभार-BCCI)

मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी साफ कर दिया है कि वह हर मैच को महत्वपूर्ण मानते हैं और टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ उतरेगी। टीम इंडिया फिलहाल WTC रैंकिंग में टॉप पर है और लगातार तीसरी बार उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय है।

End of Feed