धोनी से पहले किया डेब्यू, अब RCB vs CSK मैच के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकता है ये दिग्गज

Dinesh Karthik Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ साथ आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के लिए भी आखिरी हो सकता है।

Dinesh Karthik Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है। इसमें टॉप 3 टीमें तो लगभग तय मानी जा रही है लेकिन चौथे स्पॉट के लिए लड़ाई जारी है। इस रेस में सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु शामिल है जिनके बीच 18 मई को नॉकआउट मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले हर तरफ सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। धोनी के अलावा एक और दिग्गज है जिसका ये आखिरी मैच हो सकता है।

Dinesh Karthik MS Dhoni

दिनेश कार्तिक (फोटो- BCCI/IPL/X)

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ये मैच 18 रनों से ज्यादा से या 18 ओवर से पहले हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में ये टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। धोनी के पैर में चोट है और वे आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ये मैच हार जाती है तो वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में ये 38 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का आखिरी मैच हो सकता है। कार्तिक टूर्नामेंट से पहले ही ऐलान कर चुके हैं।

End of Feed