क्रिकेट

मेरा छक्का पाकिस्तान में गिरा, जब धुरंधर के जमील जमाली को आया तेंदुलकर का फोन

धुरंधर फिल्म की चर्चा पूरे देश में है। इस फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी के एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। उनके इस एक्टिंग के फैन सचिन तेंदुलकर भी हैं जिन्होंने उन्हें फोन किया था। इस बात का खुलासा राकेश बेदी ने खुद किया।

Image

सचिन तेंदुलकर और जमील जमाली (साभार-X)

आदित्य धर की धुरंधर की दीवानगी केवल फिल्म समीक्षकों या आम लोगों के बीच ही नहीं है, बल्कि द ग्रेट सचिन तेंदुलकर भी इस बहुचर्चित फिल्म को देख चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म देखने के बाद राकेश बेदी जोकि इस फिल्म में जमील जमाली की भूमिका में हैं, उन्हें फोन भी किया। सचिन ने उनके कैरेक्टर की जमकर तारीफ की जिसका खुलासा खुद राकेश बेदी ने एक निजी इंटरव्यू में किया। रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और हमजा (रणवीर सिंह) के बाद राकेश बेदी (जमील जमाली) के किरदार को सबसे ज्यादा तारीफ मिली। चलिए जानते हैं कि जब द ग्रेट सचिन ने जमील जमाली को फोन किया तो उनसे क्या बातचीत हुई।

मेरा छक्का पाकिस्तान में गिरा

राकेश बेदी ने इस फोन कॉल के बारे में लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उनके पास सचिन का फोन आया। सचिन ने उनसे कहा 'राकेश जी मजा आ गया, क्या छक्का मारा आपने। हमने कहा तुमने बहुत छक्के मारे हैं, लेकिन तुम्हारे छक्के इंडिया में गिरे। मेरा छक्का पाकिस्तान में गिरा।

पाकिस्तानी नेता से प्रेरित है रोल

धुरंधर और धुरंधर रिवेंज में दोनों में एकमात्र जमील जमाली के किरदार को पसंद किया गया है। वर्ल्डवाइड 15,00 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके इस फिल्म में जमील जमाली का किरदार पाकिस्तानी नेता अल्ताफ हुसैन से प्रेरित है। 1953 में जन्मे अल्ताफ हुसैन भारत-पाक बंटवारे के बाद पाकिस्तान में बस गए थे। अल्ताफ मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पार्टी के फाउंडर हैं। उनकी पार्टी को कराची के लोगों को समर्थन प्राप्त है जो वहां के लोगों के लिए हमेशा से खड़े रहते हैं। सचिन अकेले ऐसे नहीं हैं, जिन्होंने यह फिल्म देखकर राकेश बेदी के एक्टिंग की तारीफ की। कई बड़े दिग्गज कलाकारों को भी उनकी एक्टिंग इतनी पसंद आई कि वह खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सके। राकेश बेदी ने इसे अपने एक्टिंग करियर का टर्निंग प्वाइंट भी करार दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article