धवल कुलकर्णी को बुधवार को मुंबई रणजी टीम के आगामी 2024-25 सत्र के सभी प्रारूपों के लिए गेंदबाजी मेंटोर नियुक्त किया गया। कुलकर्णी ने चार साल तक मुंबई टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की थी। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद यह घोषणा की गयी।
धवल कुलकर्णी (साभार-X)
कुलकर्णी ने भारत के लिए 2014 से 2016 के बीच 12 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने पिछले सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं दफा रणजी ट्राफी जीतने में मदद करने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
एमसीए के सचिव अजिंक्य नायक ने कहा, ‘‘हमने धवल कुलकर्णी को आगामी सत्र के लिए गेंदबाजी मेंटोर नियुक्त किया है। साथ ही अमोल काले (अध्यक्ष) ने प्रस्ताव दिया और शीर्ष परिषद ने सुनील गावस्कर को उनके 75वें जन्मदिन पर सम्मानित करने के उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। ’’
