क्रिकेट

जिस टीम के लिए कभी खेला अब उसी के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 29, 2024, 11:08 PM IST

मुंबई के गेंदबाज जिन्होंने हाल ही में अपना आखिरी रणजी सीजन खेला उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली। उन्हें आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन 2024-25 सत्र के लिए मुंबई टीम का मेंटॉर नियुक्त किया गया।

Image

धवल कुलकर्णी (साभार-X)

धवल कुलकर्णी को बुधवार को मुंबई रणजी टीम के आगामी 2024-25 सत्र के सभी प्रारूपों के लिए गेंदबाजी मेंटोर नियुक्त किया गया। कुलकर्णी ने चार साल तक मुंबई टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की थी। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद यह घोषणा की गयी।

कुलकर्णी ने भारत के लिए 2014 से 2016 के बीच 12 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने पिछले सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं दफा रणजी ट्राफी जीतने में मदद करने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

एमसीए के सचिव अजिंक्य नायक ने कहा, ‘‘हमने धवल कुलकर्णी को आगामी सत्र के लिए गेंदबाजी मेंटोर नियुक्त किया है। साथ ही अमोल काले (अध्यक्ष) ने प्रस्ताव दिया और शीर्ष परिषद ने सुनील गावस्कर को उनके 75वें जन्मदिन पर सम्मानित करने के उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। ’’

धवल कुलकर्णी का क्रिकेट करियर

धवल कुलकर्णा भारत के लिए 12 वनडे, 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्रमश: 19 और 3 विकेट झटके हैं। इसके अलावा धवन ने 92 आईपीएल मैच भी खेले हैं जिसमें उनके नाम 86 विकेट है। उन्होंने 92 फर्स्ट क्लास मैच में 274 और 126 लिस्ट ए मैच में 219 विकेट चटकाए हैं। कुलकर्णा पर बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि मुंबई ने सर्वाधिक 42 जीत दर्ज की है।
End of Article