IND A vs NZ A 1st unofficial Test: पडिक्कल, सुदर्शन ने भारत ए को शुरुआती झटकों से उबारा, यशस्वी और राहुल का नहीं चला बल्ला

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (05) और केएल राहुल (04) मैच में दूसरी बार फ्लॉप रहे, जिससे भारतीय टीम दूसरी पारी में 10 रन पर दो विकेट गंवाने से संकट में पड़ गई। इसके बाद पडिक्कल (89 गेंद पर नाबाद 56 रन) और सुदर्शन (104 गेंद पर नाबाद 39 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की अटूट साझेदारी करके पारी को संभाला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने जुझारू बल्लेबाजी करते हुए भारत ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ रविवार को चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन शुरुआती झटकों से उबारा। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चला। इससे पहले न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाए। भारत की पहली पारी 113 रन पर सिमट गई। इस तरह से न्यूजीलैंड ए ने 204 रन की बढ़त हासिल की थी। भारतीय टीम अभी उससे 98 रन पीछे है।

IND A vs NZ A Test

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ नहीं चला राहुल और जायसवाल का बल्ला। फाइल फोटो

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (05) और केएल राहुल (04) मैच में दूसरी बार फ्लॉप रहे, जिससे भारतीय टीम दूसरी पारी में 10 रन पर दो विकेट गंवाने से संकट में पड़ गई। इसके बाद पडिक्कल (89 गेंद पर नाबाद 56 रन) और सुदर्शन (104 गेंद पर नाबाद 39 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की अटूट साझेदारी करके पारी को संभाला।

End of Feed