DC Qualification Scenario: 11 मैचों में 6 बड़ी हार, जानें क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंच पाएगी पंत की सेना

Delhi Capitals Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का चांस को बड़ा झटका लगा है। हालांकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम अब भी चाहे तो टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

Delhi Capitals Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 153 रन ही बना पाई जिसे केकेआर ने केवल 16.3 ओवर में ही बना लिए और 7 विकेट से जीत गई। ये दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की छठी हार है और उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही है। टीम के अब केवल 3 मैच बचे हैं ऐसे में उनके लिए प्लेऑफ तक पहुंचने का रास्ता कठिन नजर आ रहा है। लेकिन अभी भी पानी सर के ऊपर नहीं गया है। टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है आइए जानते हैं कैसे।

Delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं और इसमें से केवल 5 में जीत दर्ज की है। टीम की टूर्नामेंट में शुरुआत काफी खराब रही है। उन्होंने अपने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने सीएसके के खिलाफ जीत से वापसी की लेकिन अगले दो मैच फिर हार गई। 5 में से 4 मैच गंवाने के बाद टीम ने दमदार वापसी की और अगले 5 में से 4 मुकाबले जीत लिए। हालांकि केकेआर के खिलाफ वे 11वें मैच में फिर हार गए। ये हार उन्हें काफी भारी पड़ने वाली है। लेकिन उनकी उम्मीदें खत्म नहीं हुई है।

End of Feed