दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, गेंदबाजी कोच के तौर पर चामिंडा वास की एंट्री

आईपीएल 2027 में दिल्ली की कोचिंग स्टाफ टीम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास की एंट्री होने जा रही है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर अमित मिश्रा को मौका मिल सकता है।

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करने जा रही है। स्पोर्ट्स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2027 में दिल्ली की सपोर्टिंग स्टाफ टीम में एक-दो नहीं बल्कि तीन नए चेहरे जुड़ने वाले हैं। जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज चामिंडा वास की है जो अगले सीजन बतौर तेज गेंदबाजी कोच टीम से जुड़ने वाले हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। 1996 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य रहे चामिंडा वास श्रीलंका के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट, 322 वनडे में क्रमश: 355 और 400 विकेट झटके हैं। रिटारयमेंट के बाद उन्होंने कई फ्रेंचाइजी के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली है और उन्हें इस क्षेत्र में उनका अनुभव अच्छा खासा है।

sourav ganguly

सौरव गांगुली (साभार-X)

कोचिंग स्टाफ में एक और बदलाव स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर होगा। पूर्व भारतीय गेंदबाज और आईपीएल में जाने-माने नाम अमित मिश्रा स्पिन गेंदबाजी की कोचिंग संभालेंगे। इससे पहले यह भी खबर आई थी कि सौरव गांगुली बतौर हेड कोच हेमांग बदानी से जिम्मेदारी ले लेंगे। इतना ही नहीं गांगुली को सिक्सर किंग युवराज सिंह असिस्ट करेंगे।

End of Feed