ये भारतीय क्रिकेटर अब पूरी तरह से फिट, कहा- बस टीम में बुलावे का है इंतजार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 19, 2023, 05:34 PM IST

Deepak Chahar on Team India call up: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर एक बार फिर पूरी तरह से फिट हैं और टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं। दीपक चाहर ने आज अपना नया ब्रांड लॉन्च किया और इस मौके पर कहा कि वो भारतीय टीम से बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिट हुए भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर
  • टीम इंडिया में बुलावे का है इंतजार
  • चाहर ने लॉन्च किया अपना नया ब्रांड

भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) चोट से उबर कर पूरी तरह से फिट हैं और राष्ट्रीय टीम में बुलावे का इंतजार कर रहे हैं। दीपक ने मंगलवार को दिल्ली में अपने नए ब्रांड ‘डीनाइन’ के लॉन्च के मौके पर कहा कि हर क्रिकेटर की तरह उनका सपना भी भारत के लिए विश्व कप जीतना है। भारत के लिए 37 मैच (13 एकदिवसीय और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय) खेल चुके इस खिलाड़ी ने ‘भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैं पूरी तरह से फिट हूं और राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए कोशिश कर रहा हूं । मैंने हाल ही आरपीएल (राजस्थान प्रीमियर लीग) टूर्नामेंट खेला है। रविवार तक मैं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में था। भारतीय टीम एशियाई खेलों के लिए चीन जा रही है, मैं उनके साथ अभ्यास कर रहा था।’’

Deepak Chahar says he is fit for national call up

दीपक चाहर

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान ज्यादातर समय तक चोट के कारण टीम से बाहर रहने वाले दीपक का मानना खिलाड़ी को निराश होने की जगह ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिये। भारत के लिए दिसंबर 2022 में अपना पिछला मैच खेलने वाले 31 साल के इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ एक खिलाड़ी के लिए निराश होना अच्छा नहीं होता। जो चीज आपके हाथ में नहीं है उसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। मेरे हाथ में फिट रहना और टीम के लिए उपलब्ध रहना है। मैं उस मामले में तैयार हूं और जब भी मौका मिलेगा टीम के लिए शत प्रतिशत दूंगा।’’

End of Feed