Deepak Chahar: चिकन भी नहीं मिला-पैसे भी गए, दीपक चाहर के साथ हो गया ऑनलाइन फ्रॉड, जानें क्या है पूरा मामला

Deepak Chahar Online Fraud: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसके बारे में अपने फैंस को आगाह किया है।

Zomato, Online Fraud Deepak Chahar : चेन्नई सुपर किंग्स का तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 खेलने के लिए पूरी तरह से फिट है। इंजरी से लौटने के बाद उन्होंने नेट्स पर खूब पसीना बहाया है। लेकिन इस बीच उनके साथ एक ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को सावधान करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

Deepka Chahar

दीपक चाहर (साभार-X)

चाहर के साथ हुआ ऑनलाइन फ्रॉड

दीपक चाहर ने फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से चिकन ऑर्डर किया था। उन्होंने अपने ऑर्डन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्स पर लिखा 'भारत मे नया फ्रॉड, हमने zomato से फूड ऑर्ड किया था। ऐप में फूड की डिलीवरी दिखा रही है, लेकिन कुछ मिला नहीं। कस्टमर केयर को फोन किया तो कहा जा रहा है कि ऑर्डर डिलीवर हो चुका है और मैं झूठ बोल रहा हूं। मुझे यकीन है कि बहुत सारे लोगों ने इस तरह का फ्रॉड फेस किया होगा, तो आप अपनी स्टोरी जरूर शेयर कीजिए।

End of Feed