क्रिकेट

IND vs AFG Test: पहले ही मैच में जादुई प्रदर्शन करने वाले मानव सुथार ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए

Manav Suthar on His debut innings performance: फगानिस्तान जब अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसे भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय करियर​​ शुरू कर रहे मानव सुथार की जादुई गेंदबाजी को झेलना पड़ा। मानव सुथार ने 15.5 ओवर में 7 मेडन ओवर करते हुए 3 विकेट झटके। मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन को लेकर क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

Image

मानव सुथार

Photo : AP

IND vs AFG, Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस दौरान केएल राहुल (100 रन) और कप्तान शुभमन गिल (126 रन) ने शतकीय पारी खेलीं जबकि ऋषभ पंत ने 81 और वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए।

इसके बाद जब अफगानिस्तान जब अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसे भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू कर रहे मानव सुथार की जादुई गेंदबाजी को झेलना पड़ा। मानव सुथार ने 15.5 ओवर में 7 मेडन ओवर करते हुए 3 विकेट झटके। मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच के दूसरे दिन के बाद पोस्ट डे-प्रेजेंटेशन में अपने करियर के पहले दिन की सफलताओं पर बातचीत की।

मानव ने कहा, "मेरी गेंदबाजी के दौरान मेरा पूरा ध्यान सही जगहों पर गेंदबाजी करने और अपनी खूबियों पर भरोसा रखने पर था। विकेट मददगार था, इसलिए मैंने सही जगहों पर गेंदबाजी करने और यथासंभव सही लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश की।" जब मानव से ये पूछा गया कि उन्हें कब पता चला कि वो डेब्यू करने जा रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, "मुझे सुबह ही पता चला जब हम मैदान पर पहुंचे।"

जब मानव ने उनकी खूबियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरा ध्यान सीधा-सादा था। विकेट मददगार था और गेंद को घुमाना मेरी खूबी है। इसलिए मेरा लक्ष्य पिच की मदद से जितना हो सके उतना घुमाना था। साथ ही, मैं अच्छी जगहों पर गेंदबाजी करना और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालना चाहता था, क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी। मेरा पूरा ध्यान इसी पर था।"

घरेलू क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक के सफर के बारे में बात करते हुए मानव ने कहा, "मेरा सफर घरेलू क्रिकेट से शुरू हुआ, अंडर-19 से और फिर रणजी ट्रॉफी से। यह बहुत अच्छा और बहुत खास रहा है। भारत के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है, और मुझे यह मौका पाकर बेहद खुशी है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article