LIVE

LIVE Score IPL 2024, DC vs RR लाइव स्कोर: राजस्थान की नजर टेबल टॉप पर, दम दिखाने उतरेगी पंत की पलटन

LIVE Score IPL 2024, DC vs RR लाइव स्कोर: राजस्थान की नजर टेबल टॉप पर, दम दिखाने उतरेगी पंत की पलटन

LIVE Score IPL 2024, DC vs RR लाइव स्कोर: राजस्थान की नजर टेबल टॉप पर, दम दिखाने उतरेगी पंत की पलटन

Live Score IPL 2024, DC vs RR Live Cricket Score Online, Aaj Ke Match Ka Live Score (आईपीएल आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर): आईपीएल के 56वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अंक के साथ छठे नंबर पर है। आईपीएल इतिहास में दिल्ली और राजस्थान की टीम कुल 28 बार आमने-सामने हुई है। इस दौरान राजस्थान का पलड़ा भारी है। राजस्थान की टीम को 15 मैचों में और दिल्ली की टीम को 13 मैचों में जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 222 रन है, जबकि राजस्थान के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का हाईएस्ट स्कोर 207 रन है।

MAY 07, 2024 16:44 IST

DC vs RR LIVE Score:मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
MAY 07, 2024 16:43 IST

DC vs RR LIVE Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
MAY 07, 2024 16:43 IST

DC vs RR LIVE Score: कहां खेला जाएगा मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का रोमांचक मुकाबला के नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
MAY 07, 2024 16:43 IST

DC vs RR LIVE Score:मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
MAY 07, 2024 16:42 IST

DC vs RR LIVE Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।