LIVE Score IPL 2024, DC vs LSG लाइव स्कोर: दिल्ली ने लखनऊ को हराया, फायदा हुआ राजस्थान को
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और लखनऊ को 209 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जेक फ्रेजर-मैकगर्क पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए। अभिषेक पोरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। यह उनका आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक है। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत 33 रन और शाई होप 38 रन की पारी खेली। लखनऊ के नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर तीन दिग्गज खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। निकोलस पूरन और अरशद खान ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत के करीब ले गए। हालांकि, जीत हासिल करने में नाकाम रही। पूरन ने सबसे ज्यादा 61 रन, जबकि अरशद ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली के इशांत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
DC vs LSG LIVE Score: राजस्थान ने किया क्वालीफाई
दिल्ली और लखनऊ के बीच हार- जीत के खेल का फायदा राजस्थान रॉयल्स को हुआ। टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो गई। राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम है। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने क्वालीफाई किया था।DC vs LSG LIVE Score: दिल्ली की शानदार जीत
आईपीएल के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घर में 19 रन से हराया। लीग में अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली ने जीत हासिल कर इस सीजन का खत्म किया। दिल्ली की यह 14 मैचो में 7वीं जीत थी, जबकि लखनऊ की यह 7वीं हार थी।DC vs LSG LIVE Score: पूरन ने जड़ा अर्धशतक
दिल्ली के खिलाफ निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक है।DC vs LSG LIVE Score: लखनऊ को लगा बड़ा झटका
दिल्ली के खिलाफ लखनऊ की खराब शुरुआत हुई। कप्तान केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 5 रन बनाकर आउट हो गए।DC vs LSG LIVE Score: दिल्ली ने लखनऊ को दिया विशाल लक्ष्य
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और लखनऊ को 209 रन का लक्ष्य दिया।DC vs LSG LIVE Score: पंत भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी
लखनऊ के खिलाफ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 33 रन पर आउट हो गए। उनको नवीन उल हक ने आउट कियाDC vs LSG LIVE Score: सिर्फ पांच ओवर का खेल बचा
लखनऊ के खिलाफ दिल्ली का सिर्फ 5 ओवर का खेल बचा है। टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।DC vs LSG LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नैब, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद।DC vs LSG LIVE Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।DC vs LSG LIVE Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।DC vs LSG LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।DC vs LSG LIVE Score:मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।DC vs LSG LIVE Score:मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।DC vs LSG LIVE Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।DC vs LSG LIVE Score: कहां खेला जाएगा मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।DC vs LSG LIVE Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।अजीत अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा बन सकते हैं अंतरिम चीफ सेलेक्टर
वनडे वर्ल्ड कप से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया, एशिया कप होगा आखिरी
28 साल बाद दोहराएगा इतिहास, एक ही दिन उतरेगी दो टीम इंडिया-एक में गोल्ड तो दूसरे में दांव पर वनडे सीरीज
कमबैक भी होगा, वनडे टीम से ड्रॉप होने पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी
MP Squad Ranji Trophy: रजत पाटीदार नहीं शुभम शर्मा की कप्तानी में हुआ मध्यप्रदेश की टीम की ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
