DC vs LSG IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपना आगाज करेगी। दोनों टीमें डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में भिड़ेगी। इस सीजन से पहले दोनों टीमों ने अपने-कप्तान बदले हैं। दिल्ली की कमान जहां अक्षर पटेल के पास है तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व ऋषभ पंत करेंगे। पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे।
दिल्ली और लखनऊ मैच का लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)
लखनऊ और दिल्ली की बात करें तो ऑनपेपर लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आत है, क्योंकि इस टीम में डेविम मिलर, निकोलसर पूरन और ऋषभ पंत की तिकड़ी किसी भी टीम की बॉलिंग लाइनअप को परेशान कर सकते हैं। वहीं दिल्ली में केएल राहुल अपनी पुरानी टीम लखनऊ के खिलाफ उतरेंगे। दोनों टीमों के लिए यह न्यूट्रल वेन्यू है और कुल मिलाकर फैंस को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जानते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Match Date)
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला सोमवार (24 मार्च) को खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Match Venue)
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Match Time)
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Match On Tv)
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Match Live Streaming)
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
