AUS vs WI: 100वें टी20 मैच में चमके डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी मात

Australia vs West Indies 1st T20i Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के पहले टी20 मैच में स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने बल्ले से कहर बरपाया है। उनकी 70 रनों की शानदार पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को मात दे दी है।

Australia vs West Indies 1st T20i Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारुओं ने रोमांचक तरीके से वेस्टइंडीज को मात दे दी है। कैरेबियाई टीम केवल 11 रनों से हार गई है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मैच के हीरो डेविड वॉर्नर रहे जिन्होंने अपने 100वें टी20 मैच में 70 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में मदद की।

AUS vs WI, David Warner

डेविड वॉर्नर (फोटो- ICC Twitter)

मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि ये उन पर ही भारी पड़ गया। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही अटैक करते हुए 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने भरपूर प्रयास किया लेकिन वे अंतिम रेखा पार नहीं कर पाए और 11 रनों से हार गए।

End of Feed