अफगानिस्तान की जीत से खत्म हुआ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का करियर, 15 साल तक किया क्रिकेट की दुनिया पर राज

David Warner Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने 15 सालों तक क्रिकेट की दुनिया पर राज करने के बाद आखिरकार अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त कर दिया है। वॉर्नर ने आखिरी मैच भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

David Warner Retirement: वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को हरा दिया है। इस जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत का मतलब है कि वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया है। टीम के साथ उनके धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर का भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल के करियर का अंत हो गया है। वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही ये ऐलान कर दिया था कि वे संन्यास ले लेंगे और अब जब ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गई है तो इससे साफ है कि वॉर्नर अब ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में नजर नहीं आएंगे।

david warner (3)

डेविड वॉर्नर (फोटो- AP)

डेविड वॉर्नर ने इससे पहले नवंबर में भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में अपना अंतिम वनडे खेला और जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट खेला था। वे लंबे समय से संकेत दे रहे थे कि यह टी20 विश्व कप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। उन्होंने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वापसी का भी रास्ता खुला रखा है, लेकिन यह काफी मुश्किल नजर आता है।

End of Feed