क्रिकेट

रोहित शर्मा के साथ विश्व कप के स्पेशल क्लब में शामिल हुए डेविड वॉर्नर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 16, 2023, 07:47 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपना खाता खोलते ही रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

डेविड वॉर्नर

Photo : AP

कोलकाता: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपना खाता खोलते ही एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली। वॉर्नर ने पारी में पहला रन बनाते ही विश्व कप 2023 में अपने 500 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वॉर्नर लगातार दो विश्व कप में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने साल 2019 के विश्व कप में सबसे ज्यादा 648 रन बनाए थे। उनके बाद दूसरे पायदान पर 647 रन के साथ डेविड वॉर्नर थे।

लगातार दूसरे विश्व कप में जड़े 500+ रन

ऐसे में चार साल बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने विश्व कप वाले फॉर्म को बरकरार रखते हुए रनों का अंबार लगा दिया। रोहित ने जहां 10 मैच में 550 रन बनाए तो वॉर्नर ने 10 मैच में 528 रन जड़ दिए। ऐसे में दोनों खिलाड़ी वनडे विश्व कप के लगातार दो संस्करणों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। मौजूदा विश्व कप से पहले ऐसा डबल धमाल और कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था।

जमकर चला है विश्व कप 2023 में बल्ला

सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाने के बाद वॉर्नर जल्दी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 18 गेंद में 29 रन की पारी खेली और एडेन मार्करम के स्पेल की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। वॉर्नर ने विश्व कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 52.8 के औसत और 107.53 के स्ट्राइक रेट से 528 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। 163 रन उनका मौजूदा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वॉर्नर इस दौरान विश्व कप इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!