ICC Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाजी डैनी वायट हॉज ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रच दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने केवल 7 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स एकबार फिर असफल रही और केवल 6 रन बनाकर लुसी हैमिल्टन का शिकार बनीं। लेकिन दूसरे छोर पर इनफॉर्म बैटर वायट के रन बनाने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल पाई और 8 रन बनाकर आउट हो गईं।
वायट हॉज ने पूरे किए 300 रन
डैनी वायट हॉज ने जैसे ही इस पारी में 7वां रन बनाया, उन्होंने इस एडिशन में अपने 300 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वॉयट हॉज इस टूर्नामेंट में सबसे सफल बैटर बन गई। उनके नाम 7 मैच में 60.40 की औसत और 149.50 की स्ट्राइक रेट से 302 रन हो गए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 105 रन रहा।
टाइम्सनाउनवभारत पर ये भी पढ़ें- दूसरे टी20 में हार के बाद ईशान किशन ने बताया कहां करना होगा सुधार
डैनी वायट हॉज ने रचा इतिहास
इसके साथ ही डैनी वायट हॉज ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में 300 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बेथ मूनी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मूनी ने 2020 टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में 259 रन बनाए थे। मेंस क्रिकेट में भारत की ओर से पहली बार यह कारनामा विराट कोहली ने किया था, जबकि मेंस क्रिकेट में साल 2009 में तिलकरत्ने दिलशान ने पहली बार यह जादूई आंकड़ा छूआ था। विराट ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 300 रन का आंकड़ा हासिल किया था। उन्होंने इस एडिशन में 106.33 की औसत से 319 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़ा था। सेमीफाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेली थी।
