CSK vs KKR Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी कोलकाता नाईट राइडर्स

CSK vs KKR Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला चेपॉक में है जहां इस सीजन चेन्नई पहले ही दो मुकाबला गंवा चुकी है। आज चेन्नई की कमान धोनी के पास है।

CSK vs KKR Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला है। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम चेपॉक में है, जहां केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लगातार 4 मुकाबला हारकर चेन्नई की टीम मुश्किल में है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धोनी की कप्तानी में उतरी है जो रुतुराज गायकवाड़ की जगह लेंगे। गायकवाड़ चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो चुके हैं। मुंबई के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद चेन्नई को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है।

Aaj ka Toss Kaun Jeeta

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-TNN)

क्या कहते हैं चेपॉक के आंकड़े

इस सीजन चेन्नई को अपने घर पर दो हार मिल चुकी है और आजतक ऐसा नहीं हुआ है कि सीएसके को अपने घर पर लगातार तीन हार मिली है। इस मैदान पर कोलकाता के खिलाफ चेन्नई के आंकड़े एकतरफा रहे हैं। यहां चेन्नई और केकेआर 11 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें से 8 बार बाजी चेन्नई ने मारी है। केवल 3 मुकाबला कोलकाता के नाम रहा है। इस सीजन इस मैदान पर चेन्नई ने 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 में उसे हार मिली है और केवल एक मुकाबला उसके पक्ष में रहा है।

End of Feed