LIVE

CSK vs KKR Highlights: CSK के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, केकेआर ने घर पर दी पटखनी

CSK vs KKR Highlights: आईपीएल के 18वें सीजन का 25वां मैच कोलकाता के नाम रहा। चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को कोलकाता ने 8 विकेट से अपने नाम किया। केकेआर के सामने 104 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह इस सीजन सीएसके की लगातार 5वीं हार थी।

समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 11, 2025, 23:00 IST
CSK vs KKR Highlights: CSK के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, केकेआर ने घर पर दी पटखनी

CSK vs KKR Highlights: CSK के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, केकेआर ने घर पर दी पटखनी

CSK vs KKR Highlights: कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेपॉक पर सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के सामने जीत के लिए केवल 104 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से सुनील नरेन ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली। नरेन के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 20 और रिंकू सिंह ने 15 रन की पारी खेली। यह चेपॉक में सीएसके की लगातार तीसरी हार है। ऐसा पहली बार हुआ है जब घर पर चेन्नई को लगातार 3 हार मिली हो।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शानदार गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन ही बना सके। यह सीएसके का अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर सबसे कम स्कोर है। इतना ही नहीं आईपीएल में भी यह सीएसके का तीसरा सबसे कम स्कोर है। यह इस सीजन अब तक किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर भी है। केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उसके अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले। सीएसके के लिए शुरू से ही कुछ भी सही नहीं रहा। पूरी पारी में सीएसके की ओर से केवल आठ चौके और एक छक्का लगा।

शिवम दूबे ने 29 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए वह सीएसके के टॉप स्कोर भी रहे। दुबे के अलावा विजय शंकर ने 29 रन बनाए। इनके अलावा सीएसके के केवल दो अन्य बल्लेबाजों ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। सीएसके की पावरप्ले की समस्या जारी रही जिसमें उसने दो विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए। यह इस सत्र में छह ओवरों में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे कम स्कोर है। छठे ओवर में चक्रवर्ती की गेंद पर शंकर के लगातार दो चौकों से 13 रन बन गए, वर्ना यह और भी कम हो सकता था।

मोईन अली ने चौथे ओवर में डेवोन कॉनवे (12) को आउट किया जबकि राणा ने पांचवें ओवर में रचिन रविंद्र (04) का विकेट लिया जिससे सीएसके का स्कोर दो विकेट पर 16 रन था। अगर नारायण ने पांचवें ओवर में मिड-ऑफ पर शंकर का कैच नहीं छोड़ा होता तो पावरप्ले में घरेलू टीम तीन विकेट खो चुकी होती। शंकर आखिर 10वें ओवर में मोईन की गेंद पर आउट हो गए। 10 ओवर बाद सीएसके का स्कोर तीन विकेट पर 61 रन था।

केकेआर ने सीएसके पर शिकंजा कस दिया जब 11वें ओवर में उसका चौथा विकेट गिरा। संघर्ष कर रहे राहुल त्रिपाठी को नारायण ने क्लीन बोल्ड कर दिया, उन्होंने 22 गेंद में 16 रन बनाए।
रविचंद्रन अश्विन को रविंद्र जडेजा और धोनी से पहले उतारा गया। पर भारत के महान स्पिनर सात गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके की स्थिति तब पूरी तरह से खराब हो गई जब जडेजा (शून्य) 14वें ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गए और नारायण का दूसरा शिकार बने। अब घरेलू टीम का स्कोर छह विकेट पर 71 रन था। दीपक हुड्डा (0) भी अगले ओवर में शून्य पर आउट हो गए।
नारायण की गेंद पर धोनी पगबाधा आउट हो गए जिसके बाद दर्शकों ने चुप्पी साध ली। धोनी ने रिव्यू लिया, थर्ड अंपायर ने कई बार देखा लेकिन आखिरकार उन्हें आउट करार दिया और सीएसके का स्कोर आठ विकेट पर 75 रन हो गया। धोनी के आउट होने के बाद चार से ज्यादा ओवर बचे थे और दूबे की बदौलत सीएसके ने 100 रन का आंकड़ा पार किया।

आज के मैच में प्लेइंग इलेवन-
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन-डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), आर अश्विन,नूर अहमद,अंशुल कम्बोज, खलील अहमद

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

APR 11, 2025 22:28 IST

CSK vs KKR Live Score: कोलकाता ने 8 विकेट से दर्ज की जीत

कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेपॉक पर सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के सामने जीत के लिए केवल 104 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से सुनील नरेन ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली। नरेन के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 26 रन की पारी खेली।
APR 11, 2025 21:58 IST

CSK vs KKR Live Score: केकेआर 50 रन के करीब

डीकॉक और नरेन ने कोलकाता को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है। 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के उसने 46 रन बना लिए हैं। नरेन 21 और डीकॉक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2025 21:24 IST

CSK vs KKR Live Score: केकेआर को मिला 104 का लक्ष्य

चेन्नई की टीम 20 ओवर में केकेआर के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर शिवम दुबे ने सर्वाधिक 31 रन की पारी खेली।
APR 11, 2025 20:46 IST

CSK vs KKR Live Score: 72 के स्कोर पर सीएसके को लगा सातवां झटका

सीएसके को 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर 72 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। चेन्नई ने 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 9 और धोनी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2025 20:44 IST

CSK vs KKR Live Score: हुड्डा बने चक्रवर्ती का शिकार

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा खाता खोले बगैर वरुण चक्रवर्ती ने अरोरा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। दीपक अपना खाता भी नहीं खोल सके।
APR 11, 2025 20:40 IST

CSK vs KKR Live Score: दीपक हुड्डा बने इम्पैक्ट प्लेयर

राहुल त्रिपाठी की जगह दीपक हुड्डा को सीएसके ने इम्पैक्टल प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने भेजा है।
APR 11, 2025 20:39 IST

CSK vs KKR Live Score: जडेजा बने नरेन का शिकार

14वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुनील नरेन ने रवींद्र जडेजा को विकेट के पीछे कैच करा दिया। जडेजा अपना खाता भी नहीं खोल सके। 71 के स्कोर पर सीएसके को छठा झटका लगा।
APR 11, 2025 20:26 IST

KKR Vs CSK LIVE, कोलकाता वर्सेस चेन्नई IPL Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

11 ओवर के बाद चेन्नई ने 65 रन बना लिए हैं। चेन्नई 4 विकेट खोकर मुश्किल में है। दुबे और अश्वीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
APR 11, 2025 20:20 IST

KKR Vs CSK LIVE, कोलकाता वर्सेस चेन्नई IPL Live Score – सुपर किंग्स की धीमी शुरुआत, नाईट राइडर्स ने बनाई पकड़! स्कोरकार्ड यहां देखें

CSK का स्कोर 9 ओवर के बाद: 56/2, रनरेट: 6.22
🔹 विजय शंकर 27 रन पर नाबाद (18 गेंदों में, 2 चौके, 1 छक्का)
🔹 राहुल त्रिपाठी 13 रन पर नाबाद (16 गेंदों में, 1 चौका)
🔹 KKR के गेंदबाज़ सुनील नारायण ने एक ओवर में मात्र 6 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया
🔹 हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 1 विकेट झटका
🔹 चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाज़ी कुछ धीमी जरूर रही, लेकिन पिच पर सेट हो रहे हैं बल्लेबाज़
🔹 कोलकाता नाईट राइडर्स की गेंदबाज़ी में दिखा जबरदस्त अनुशासन – "नाईट राइडर्स बनाम सुपर किंग्स" की इस टक्कर में रोमांच बढ़ा
🔹 KKR बनाम CSK Live Score और "live score cricket" अपडेट्स के लिए जुड़े रहें
🔹 जानिए "cricket live score today" और Kolkata Riders vs Chennai Super के बीच पल-पल का हाल
🔹 इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है – "KKR Vs CSK IPL Live Score Today Match", जानें किस टीम का पलड़ा भारी
APR 11, 2025 20:10 IST

KKR Vs CSK LIVE, पंजाब वर्सेस चेन्नई IPL Live Score: वरुण-हर्षित ने फंसाया चेन्नई को, 6 ओवर में सिर्फ 31 रन, बड़ा स्कोर मुश्किल?

APR 11, 2025 20:09 IST

KKR Vs CSK LIVE, कोलकाता वर्सेस चेन्नई IPL Live Score : चेन्नई की धीमी शुरुआत, कोलकाता के गेंदबाज़ हावी

चैन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders) के मुकाबले में 6 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 ओवर में 31/2 रन, रन रेट 5.16 प्रति ओवर।

विजय शंकर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं (8 गेंदों में, 2 चौके), जबकि राहुल त्रिपाठी 3 रन पर (8 गेंदों में) संघर्ष कर रहे हैं।

हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 1 ओवर में केवल 2 रन देकर 1 विकेट झटका।

वरुण चक्रवर्ती ने भी एक ओवर में 13 रन दिए, हालांकि अभी उन्हें विकेट नहीं मिला है।

अब तक KKR बनाम CSK Live Score के अनुसार, सुपर किंग्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है।

फैंस लगातार गूगल पर खोज रहे हैं: "नाईट राइडर्स बनाम सुपर किंग्स स्कोर", "कोलकाता वर्सेस चेन्नई मैच स्कोरकार्ड", "Kolkata Riders vs Chennai Super", और "KKR Vs CSK IPL Live Score Today Match"।
APR 11, 2025 20:02 IST

KKR Vs CSK LIVE, कोलकाता वर्सेस चेन्नई IPL Live Score: नाईट राइडर्स ने सुपर किंग्स को किया शुरुआती झटका, चेन्नई का स्कोर 5 ओवर में 18/2

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Kolkata Riders vs Chennai Super) के बीच चल रहे मुकाबले में KKR ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।

5 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का स्कोर 18 रन पर 2 विकेट हो गया है।

नाईट राइडर्स बनाम सुपर किंग्स (नाईट राइडर्स बनाम सुपर किंग्स) के इस टकराव में चेन्नई की शुरुआत बेहद धीमी और दबाव में रही।

KKR बनाम CSK Live Score के अनुसार चेन्नई का रन रेट इस समय 3.60 है, जो कि T20 फॉर्मेट के हिसाब से काफी कम है।

बल्लेबाज विजय शंकर 2 रन बनाकर 5 गेंदों पर खेल रहे हैं, वहीं राहुल त्रिपाठी अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं और 5 गेंदों का सामना कर चुके हैं।

कोलकाता के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट झटका। उनका स्पेल रहा: 1 ओवर, 2 रन, 1 विकेट।

दूसरी ओर, मोईन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 1 मेडन के साथ 4 रन देकर 1 विकेट लिया है।

यह मुकाबला "कोलकाता वर्सेस चेन्नई" के बीच चल रहा है और आज के IPL मुकाबले का स्कोर (KKR Vs CSK IPL Live Score Today Match) लगातार रोमांचक होता जा रहा है।

chennai super kings vs kolkata knight riders match scorecard के अनुसार कोलकाता ने पावरप्ले में चेन्नई पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

फैंस इस रोमांचक मुकाबले में हर गेंद और हर रन पर नजरें गड़ाए हुए हैं
APR 11, 2025 19:54 IST

KKR Vs CSK LIVE, कोलकाता वर्सेस चेन्नई IPL Live Score: नाईट राइडर्स बनाम सुपर किंग्स मैच स्कोरकार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत धीमी रही, 4 ओवर में स्कोर 16/1 रन।

विकेट मेडन ओवर के साथ मोईन अली ने दिखाया दम, 2 ओवर में 1 मेडन डालकर सिर्फ 4 रन देकर 1 विकेट लिया।

राहुल त्रिपाठी बिना रन बनाए आउट हुए, उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया।

रचिन रविंद्र 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने अब तक 8 गेंदें खेली हैं।

वैभव अरोड़ा ने 2 ओवर में 12 रन दिए, अभी तक कोई विकेट नहीं मिला।

मैच में अब तक KKR बनाम CSK Live Score के अनुसार, रन गति 4.00 रन प्रति ओवर रही।

इस मुकाबले में Kolkata Riders vs Chennai Super की टक्कर बेहद रोमांचक है।

नाईट राइडर्स बनाम सुपर किंग्स के बीच यह मैच अब तक गेंदबाजों के नाम रहा है।

देखिए आज का पूरा chennai super kings vs kolkata knight riders match scorecard, गेंद दर गेंद अपडेट के लिए बने रहिए।
APR 11, 2025 19:53 IST

CSK vs KKR Live Score: 16 के स्कोर पर चेन्नई को लगा दूसरा झटका

पहले कॉन्वे और अब रचिन रवींद्र भी आउट हो गए हैं। धोनी के आने के बाद भी चेन्नई के लिए कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। एक बार फिर टीम पावरप्ले भुनाने में नाकामयाब रही।
APR 11, 2025 19:21 IST

CSK vs KKR Live Score: चेन्नई में दो बदलाव

सीएसके के प्लेइंग XI में बदलाव:

राहुल त्रिपाठी को गायकवाड़ की जगह शामिल किया गया है।

अंशुल कंबोज को मुकेश चौधरी की जगह टीम में लिया गया है।
APR 11, 2025 19:13 IST

CSK vs KKR Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन-डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), आर अश्विन,नूर अहमद,अंशुल कम्बोज, खलील अहमद

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
APR 11, 2025 19:03 IST

CSK vs KKR Live Score: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगा केकेआर

कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस और गेंदबाजी करने का फैसला किया।
APR 11, 2025 17:45 IST

CSK vs KKR Live Score: आज के मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है-

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी (रुतुराज गायकवाड़ की जगह), शिवम दुबे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी और खलील अहमद। (इंपैक्ट प्लेयर सहित, पिच को देखते हुए इंपैक्ट प्लेयर का चयन बदल सकता है। चेन्नई आज तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज को भी मौका दे सकती है)
APR 11, 2025 17:42 IST

CSK vs KKR Live Score: दोबारा टीम की कमान धोनी के हाथों में

रुतुराज गायकवाड़ इंजरी के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसे में सीएसके की कमान दोबारा एमएस धोनी को मिली है। धोनी बतौर कप्तान आखिरी बार साल 2023 के फाइनल मुकाबले में उतरे थे। 2023 फाइनल में चेन्नई ने गुजरात का हराकर 5वीं बार ट्रॉफी उठाई थी।
APR 11, 2025 17:40 IST

CSK vs KKR Live Score: चेपॉक में चेन्नई का पलड़ा भारी

चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। यह कोलकाता के खिलाफ चेन्नई ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 8 में उसे जीत मिली है और केवल 3 मुकाबला कोलकाता के नानम रहा है। आज टीम धोनी की कप्तानी में उतरेगी।