CSK vs KKR Pitch Report: चेन्नई और कोलकाता के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, CSK vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (11 April 2025) आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तान के रूप में वापसी होगी। चेन्नई ने इससे पहले सीजन में अपने पिछले चार मुकाबले लगातार गंवाए हैं और अब तक सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं, कोलकाता ने पांच में से दो मैच जीते हैं और 3 मुकाबले गंवाए हैं। यहां हम जानेंगे चेन्नई-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और क्या कहते हैं इस ग्राउंड के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का आज 25वां मैच होगा
  • चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने
  • चेन्नई-कोलकाता मैच का आयोजन चेन्नई में होने वाला है

CSK vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज एक रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders) की टीमें जिनका इतिहास टूर्नामेंट में काफी पुराना रहा है। ये मैच चेन्नई (Chennai) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैचों में 1 मैच जीता है और 4 मैच लगातार गंवाए हैं। उन्हें पिछले चार मुकाबलों में बेंगलुरू, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब ने शिकस्त दी है। उन्हें एकमात्र जीत पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी। वहीं अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार एक मैच हारा और उसका अगला मैच गंवाया है। इस तरह से उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीते और 3 मैच गंवाए हैं। उनको राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ जीत मिली है। जबकि आरसीबी, मुंबई और लखनऊ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अब रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर आईपीएल 2025 से बाहर होने के कारण टूर्नामेंट चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एम एस धोनी (MS Dhoni) करेंगे। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में होगी।

CSK vs KKR Pitch Report IPL 2025 Today Match

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की पिच रिपोर्ट

टूर्नामेंट की ताजा अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स 2 अंक और -0.889 के नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 अंक और -0.056 के नेट रन रेट के साथ छठे पायादन पर है। आज चेन्नई और कोलकाता के बीच होने वाले मैच से पहले जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के आंकड़े कैसे रहे हैं। दोनों टीमों अब तक आईपीएल इतिहास में 29 बार आमने-सामने आई हैं। इन मैचों में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, उन्होंने 19 बार केकेआर को शिकस्त दी है। जबकि 10 मैचों में कोलकाता को चेन्नई के खिलाफ जीत मिली है। आज होने वाला मैच चेन्नई के मैदान पर होना है जो सीएसके का होम ग्राउंड है। यहां पर चेन्नई और कोलकाता के बीच आज तक 11 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें 8 मैच चेन्नई ने जीते हैं और 3 मुकाबलों में कोलकाता को जीत मिली है।

End of Feed