क्रिकेट

CSK Playing 11 Today: आज KKR के खिलाफ कप्तान धोनी की वापसी, अब ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग XI

IPL 2025, CSK Playing XI vs KKR Today Match In Hindi: आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद अब एम एस धोनी चेन्नई के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। ऐसे में कैसी हो सकती है आज चेन्नई की प्लेइंग-11 यहां जानिए।

Image

आज चेन्नई बनाम कोलकाता मैच में कैसी होगी सीएसके की प्लेइंग 11

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज चेन्नई और कोलकाता की टक्कर
  • कप्तान के रूप में एम एस धोनी की होगी वापसी
  • धोनी के कप्तान बनने पर क्या प्लेइंग 11 में होगा बदलाव

IPL 2025, CSK vs KKR, Chennai Super Kings Playing 11 Today: आज आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बहुत अहम मैच खेलने वाली है। सामने होगी पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)। चेन्नई की टीम ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ पहला मैच जीता है और उसके बाद लगातार 4 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में पांच बार की चैंपियन चेन्नई इस समय 9वें नंबर पर संघर्ष कर रही है। अब बड़ी बात ये है कि आज कोलकाता के खिलाफ मैच में उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तान के रूप में वापसी होने जा रही है। रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं इसलिए टीम की कमान लंबे समय बाद फिर धोनी के हाथों में होगी। इस स्थिति में फैंस की बीच उत्सुकता बनी हुई है कि क्या कप्तान के रूप में धोनी की वापसी के बाद टीम की किस्मत बदलेगी और अब उनकी प्लेइंग-11 कैसी होने वाली है।

इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर एम एस धोनी की कप्तान के रूप में वापसी हो रही है तो आज सबसे बड़ा चर्चा का विषय यही बना हुआ है। धोनी एक खास रिकॉर्ड भी बनाने जा रहे हैं। वो आईपीएल इतिहास में पहले अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे जो टीम की दोबारा कप्तानी करने वाले हैं। क्या चेन्नई सुपर किंग्स में कप्तान के रूप में धोनी के लौटने से प्लेइंग 11 में बदलाव होगा या पिछले चार लगातार मैचों में हार के बावजूद धोनी टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे। आइए जानते हैं कि आज कोलकाता के खिलाफ कैसी हो सकती है चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11।

KKR के खिलाफ आज CSK की संभावित प्लेइंग-11 (CSK Likely Playing XI In Today IPL Match Against KKR)

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी (रुतुराज गायकवाड़ की जगह), शिवम दुबे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी और खलील अहमद। (इंपैक्ट प्लेयर सहित, पिच को देखते हुए इंपैक्ट प्लेयर का चयन बदल सकता है। चेन्नई आज तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज को भी मौका दे सकती है)

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 में ट्रैक रिकॉर्ड (CSK Track Record In IPL 2025)

मैचस्कोरकार्डरिजल्ट
चेन्नई बनाम मुंबईMI- 155/9, CSK- 158/6CSK 4 विकेट से विजयी
चेन्नई बनाम बेंगलुरूRCB- 196/7, CSK- 146/8RCB 50 रन से जीती
चेन्नई बनाम राजस्थानRR- 182/9, CSK- 176/6RR 6 रन से विजयी
चेन्नई बनाम दिल्लीDC- 183/6, CSK- 158/5DC 25 रन से जीती
चेन्नई बनाम पंजाबPBKS- 219/6, CSK- 201/5PBKS 18 रन से जीती

यहां दिलचस्प बात देखने वाली ये है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले अपने सभी 5 मैचों में लक्ष्य का पीछा ही किया है। एक भी मैच में उन्होंने पहले बल्लेबाजी नहीं की है। पहले मैच में मुंबई के खिलाफ तो इसमें उनको सफलता मिली लेकिन उसके बाद लगातार चार मैचों में वो लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। आज कोलकाता के खिलाफ अगर वे टॉस जीते तो शायद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेंगे। अपने घरेलू मैदान (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई) में उनको तीन हार मिली हैं, ऐसे में वो घर में चौथी हार से बचना चाहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 में पूरी टीम (CSK Full Squad In IPL 2025)

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, रुतुराज गायकवाड़ (चोटिल होकर बाहर), श्रेयस गोपाल, कमलेश नागरकोटी और रामकृष्णन घोष।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article