CSK Schedule 2023 : महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 06:18 PM IST

CSK IPL 2023 Schedule, Chennai Super Kings IPL 2023 Full Schedule, Match Timings: बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल के 16वें सीजन के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। जानिए एमएस धोनी की सीएसके का पूरा कार्यक्रम।

Chennai Super Kings (CSK) IPL 2023 Full Schedule: बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 के सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट का आगाज 12 एमएस धोनी की कप्तानी वाली चार बार की आईपीएल चैंपियन आईपीएल 2023 के सीजन का आगाज 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत के साथ होगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेले जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को ग्रुप बी में आरसीबी, गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के साथ जगह मिली है।

IPL-2023-CSK-Full-Schedule

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 फुल शेड्यूल

एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स साल 2021 में आखिरी बार चैंपियन बनी थी। पिछले सीजन चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। खराब प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा की कप्तानी बीच में छीन ली गई थी और दोबारा से एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया था लेकिन टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। ऐसे में आईपीएल की घर वापसी होने के बाद चेन्नई के प्रशंसक अपनी टीम को घरेलू मैदान पर खेलता देखने के लिए बेकरार हैं। आईए जानते हैं आईपीएल 16 में कैसा है चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल...

End of Feed