क्रिकेट

VIDEO: अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट, धोती-कुर्ता में खिलाड़ी और संस्कृत में कमेंट्री, दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी विजेता टीम

Viral Video of Cricketers Playing wearing Dhoti-Kurta in Bhopal: आपने कई तरह के क्रिकेट मैच देखे होंगे लेकिन भोपाल में एक अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसमें खिलाड़ी धोती-कुर्ता पहनकर खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के एक मैच का वीडियो वायरल है जिसमें कमेंट्री भी संस्कृत में सुनाई दे रही है। विजेता टीम को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

Image

धोती-कुर्ता में क्रिकेट मैच

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे क्रिकेट मैच का वीडियो वायरल
  • भोपाल में हो रहा है टूर्नामेंट, धोती-कुर्ता में दिखे खिलाड़ी
  • संस्कृत में कमेंट्री, विजेता टीम को अयोध्या दर्शन

Viral Video of Cricketers Playing wearing Dhoti-Kurta in Bhopal: भारत में क्रिकेट की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों से लेकर गली-नुक्कड़ तक क्रिकेट का शोर आम है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अनोखा क्रिकेट मुकाबला नजर आया है। इसमें खिलाड़ी धोती-कुर्ता पहनकर खेलते नजर आ रहे हैं और कमेंट्री भी संस्कृत में हो रही है।

दरअसल, भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसका नाम है महाऋषि मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट। इसका आयोजन संस्कृति बचाओ मंच नाम की संस्था करा रही है। इसमें खिलाड़ी धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि कमेंट्री संस्कृत में की जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यहां देखिए वीडियो..

विजेता टीम को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा

इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को पुरस्कार भी दिलचस्प मिलेगा। विजेता खिलाड़ियों को संस्कृति बचाओ मंच द्वारा अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article