आरसीबी की जीत पर कोहली से लेकर गेल तक ने दी शुभकामना, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

WPL 2024 Champions: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरी आरसीबी फ्रैंचाइजी के हाथ पहली ट्रॉफी लगी। दिल्ली में खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने दिल्ली की टीम को 8 विकेट से हराया और इतिहास रच दिया। आरसीबी की टीम पहली बार WPL के फाइनल में पहुंची थी।

WPL 2024 Champions: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद ही सही आरसीबी फ्रैंचाइजी ने आखिरकार कप जीत लिया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया और WPL की पहली ट्रॉफी जीत ली। आरसीबी के सामने जीत के लिए 114 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलिस पैरी ने नाबाद 35 और ऋचा घोष ने 17 रन की पारी खेली। इससे पहले श्रेयंका पाटिल के 4 और सोफी मॉनिन्यू के 3 विकेट के स्पेल के कारण आरसीबी ने दिल्ली को 112 रन पर ढेर कर दिया।

WPL 2024 Champions

आरसीबी चैंपियन WPL 2024 (साभार-WPL)

विराट से लेकर गेल तक ने दी शुभकामनाएं

आरसीबी के लिए यह जीत कितना मायने रखती है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जीत के फौरन बाद मंधाना से विराट कोहली ने वीडियो कॉल पर बात की। विराट के अलावा फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने भी पूरी आरसीबी टीम से बात की।

End of Feed