क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज खिलाड़ी मेगन स्कट को सस्पेंड किया, जानिए क्या है वजह

Cricket Australia Suspends Megan Schutt: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। बोर्ड ने अपनी दिग्गज महिला क्रिकेटर मेगन स्कट को तुरंत प्रभाव से दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। यहां जानिए इसका कारण।

Megan Schutt Suspended: एक बड़ा झटका देते हुए, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ मेगन स्कट पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। इस वजह से वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज़ के आखिरी मैच से बाहर हो गई हैं।

Cricket Australia Suspends Megan Schutt

मेगन स्कट को सस्पेंड किया गया (Instagram/Megan_Schutt3)

आईसीसी के अनुसार, स्कट को यह प्रतिबंध इसलिए मिला है क्योंकि वह प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाओं (डॉक्टर की सलाह पर ली जाने वाली दवाएं) के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन करने में विफल रहीं। इस निलंबन के चलते, वह घरेलू 'विमेंस बिग बैश लीग' (WBBL) सीज़न के पहले मैच में भी नहीं खेल पाएंगी।

End of Feed