मुंबई: आईपीएल 2025 के आगाज से दो सप्ताह पहले मुंबई इंडियन्स ने अपनी टीम में दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज लिजार्ड विलियम्स की जगह कार्बिन बॉश को शामिल करने का ऐलान किया है। लिजार्ड विलियम्स चोट की वजह से आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मुंबई ने उनकी जगह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कार्बिन बॉश को मौका दिया है। बॉश दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट और दो वनडे मैच खेल चुके हैं।
कॉर्बिन बॉश (साभार MI)
30 साल की उम्र में किया था इंटरनेशनल डेब्यू
30 वर्षीय बॉश ने दिसंबर, 2024 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चोटिल एनरिक नॉर्खिया के रिप्लेसेंट के रूप में 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। बॉश इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। साल 2022 में बॉश राजस्थान रॉयल्स के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़े थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें टीम के साथ जुड़े थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके। 75
ऐसा रहा है बॉश का टी20 करियर
कार्बिन बॉश हाल ही में संपन्न SA20 लीग में एमआई केपटॉउन टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने सीजन में 11 विकेट अपने नाम किए। 4/19 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। एमआई केपटाउन की खिताबी जीत में उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी। अबतक खेले 86 टी20 मैच में उन्होंने 59 विकेट चटकाए हैं और 663 रन अपने नाम किए हैं।
आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियन्स की टीम:
सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवेन-जॉन जैकब्स, रॉबिन मिंज, रियान रिकल्टेन, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पांड्या(कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, राज अंगद बावा , विग्नेश पुथुर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, कर्ण शर्मा, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, सत्यनारायण राजू, अर्जुन तेंदुलकर, कार्बिन बॉश।
