क्या है रोहित- गंभीर और अगरकर के बीच नहीं है सब कुछ ठीक, आपसी अविश्वास की एक अजीब कहानी

रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। खासकर तब, जब यह बात सामने आई है कि अजित अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति भविष्य में वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल को अधिक मौके देना चाहती है।

रोहित शर्मा बाहर से भले ही सहज और मजाकिया स्वभाव के दिखते हों लेकिन असल में वह दुनिया के सबसे मजबूत क्रिकेटरों में से एक हैं जो अपनी बात कहने या कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटते। अगर वह डटकर खड़े होने का फैसला करते हैं तो अब उन्हें उसी जुझारूपन की जरूरत होगी। खासकर तब, जब यह बात सामने आई है कि अजित अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति भविष्य में वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल को अधिक मौके देना चाहती है और इसे भारतीय टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर का भी मौन समर्थन हासिल है। यह सिर्फ रोहित ही जानते हैं कि अभी उनमें कितना दमखम बचा है।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-x)

अलग-अलग फॉर्मेट में उन्होंने 513 अंतरराष्ट्रीय मैचों, 20289 रन और 50 शतकों के बाद रोहित को अपनी मर्जी से खेल से विदा लेने का हक है। लेकिन चयनकर्ताओं को भी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने का अधिकार है जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खिताब की दावेदार हो। भारत को लॉडर्स पर 19 जुलाई के बाद अगला वनडे 27 सितंबर को भारत में वेस्टइंडीज से खेलना है। इसी दौरान टी20 टीम एशियाई खेलों में भाग लेगी।

End of Feed