बांग्लादेश को लेकर क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमें डरा दिया था'

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग के सीजन-3 में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। जीत के बाद क्रिस गेल ने कहा कि मैच में क्रिकेट का शानदार और मनोरंजक खेल देखने को मिला। उन्होंने माना कि बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को थोड़ा डरा दिया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) सीजन-3 में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टीम की बल्लेबाजी की तारीफ की। गेल ने कहा कि मैच में क्रिकेट का शानदार और मनोरंजक खेल देखने को मिला। वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए शानदार अर्धशतक लगाने वाले गेल ने कहा कि बांग्लादेश ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 219 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उन्होंने और चैडविक वॉल्टन ने लक्ष्य का पीछा करने की नींव रखी, जिसे आखिरकार वॉल्टन ने पूरा किया। WCL सीजन-3 के दौरान ANI से बात करते हुए गेल ने कहा कि मुकाबला कड़ा था और उन्होंने एक मनोरंजक मैच के लिए दोनों टीमों की तारीफ की।

Gayle WCL

क्रिस गेल ने बांग्लादेश को लेकर दिया बड़ा बयान। फोटो- ANI

गेल ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया। बांग्लादेश ने 219 रन बनाने के लिए सचमुच बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। यह शानदार था। बांग्लादेश टीम के लिए रोनी तालुकदार ने अच्छी बल्लेबाजी की और कप्तान महमूदुल्लाह ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, इसलिए उन्होंने हमें थोड़ा डरा दिया था। लेकिन 200 रनों का पीछा करते हुए हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। मैंने और लेंडल ने एक तरह से नींव रखी और फिर आखिरकार चैडविक वॉल्टन ने आकर हमारे लिए पारी को खत्म किया।

End of Feed