जोश हेजलवुड ने बताया टीम इंडिया के किस बल्लेबाज को आउट करना उन्हें करता है रोमांचित

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 28, 2023, 05:13 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरसीबी के पॉडकास्ट में बात करते हुए उस बल्लेबाज के बारे में बात की है जिनको आउट करना हमेशा से उन्हें रोमांचित करता है। जोश हेजलवुड इस आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं।

किसी भी गेंदबाज के लिए उस बल्लेबाज का विकेट हमेशा कीमती होता है जिसके लिए उन्हें खासी मेहनत करनी पड़ी। जो भी बल्लेबाज अपने विकेट की कीमत लगाता है यानी वह आसानी से अपनी विकेट गेंदबाजों को नहीं देता है उसकी विकेट गेंदबाजों को रोमांचित करती है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बताया है कि उन्हें किसकी विकेट रोमांचित करती है। उन्होंने कहा 'चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करना काफी कठिन होता है और उनका विकेट लेकर गेंदबाज काफी रोमांचित महसूस करते हैं।

josh hazalewood

जोश हेजलवुड

पुजारा ने हाल ही में टेस्ट मैचों का शतक पूरा किया, हालांकि, आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार मैचों में वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी छोटी पारियों से टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार मैच की 6 पारी में 28 की औसत से 140 रन बनाए।

End of Feed