क्रिकेट

IND vs ENG T20 Series: चेतेश्वर पुजारा ने बताई टीम इंडिया की आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार की वजह

टी म इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने की वजह बताई है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

चेतेश्वर पुजारा (फोटो क्रेडिट @cheteshwar1 X)

नई दिल्ली: भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ब्रिटेन के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरे पर भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए मध्यक्रम की कमजोरी, अदद ऑलराउंडर की कमी और खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया। इंग्लैंड ने भारत को पांच मैच की श्रृंखला में 4-0 से हराया। इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई थी।

टीम इंडिया को खली ऑलराउंडर की कमी

पुजारा ने जियोहॉटस्टार से कहा,'इंग्लैंड के पास पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने पूरा योगदान दिया। भारत की बात करें तो हमारे पास पांचवें नंबर पर तिलक (वर्मा) और छठे नंबर पर शिवम दुबे थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों की तरह खास योगदान नहीं दिया। भारत के पास अदद ऑलराउंडर की भी कमी है और यह उसके लिए बड़ी चिंता का विषय है। भारत का क्षेत्ररक्षण भी बहुत खराब रहा।'

खराब क्षेत्ररक्षण को नहीं किया जा सकता है स्वीकार

पुजारा ने कहा,'यह माना जा सकता है कि यह युवा टीम है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में फील्डिंग की भूमिका अहम होती है लेकिन पूरी श्रृंखला में भारत की फील्डिंग कमजोर रही और यह बड़ी चिंता का विषय है।'

इम्पैक्ट सब का पड़ा असर

आईपीएल में लागू इम्पैक्ट सब लगता है कि भारतीय टीम के लिए मुश्किल का सबब बनता जा रहा है। सभी टीमों के कप्तान इस नियम का विरोध कर चुके हैं। आईपीएल के अलावा ये नियम दुनिया की अन्य किसी टी20 लीग में शामिल नहीं है। ऐसे में भारत में नए ऑलराउंडर उभरकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। ना ही उनकी क्षमता का अच्छी तरह आकलन हो पा रहा है। पुजारा ने सीधे तौर पर नहीं लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर बीसीसीआई को मर्ज बता दिया है। अब देखते हैं कि बीसीसीआई क्या कदम उठाता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article