देर से ही सही लेकिन दुरुस्त आए चेतेश्वर पुजारा, 4 साल बाद जड़ा टेस्ट करियर का सबसे तूफानी सैकड़ा

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 16, 2022, 05:13 PM IST

चटगांव टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार सैकड़ा जड़कर चार साल के शतकीय सूखे को तूफानी अंदाज में खत्म कर दिया। वो पहली पारी में शकत से 10 रन से चूक गए थे।

चटगांव: बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में टीम इंडिया के उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में मेजबान टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक जड़ दिया। पुजारा ने 130 गेंद में अपने करियर का 19वां टेस्ट शतक तकरीबन चार साल बाद पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान पुजारा ने 13 चौके जड़े और 78.46 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Cheteshwar-Pujara-Virat-Kohli

चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली(साभार AP)

पुजारा ने जड़ा 130 गेंद में सैकड़ा

केएल राहुल के आउट होने के बाद पुजारा दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे। उस वक्त टीम इंडिया ने 70 रन बना लिए थे। इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और टीम को 200 रन के करीब पहुंचाया। गिल के 110 रन की पारी खेलकर आउट होने के बाद पुजारा ने विराट के साथ पिच पर पैर जमाए और पहले अपना अर्धशतक 87 गेंद में 5 चौकों की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 130 गेंद में शतक भी जड़ दिया।

चार साल बाद जड़ा टेस्ट शतक

पुजारा टेस्ट क्रिकेट में तकरीबन चार साल बाद शतक जड़ने में सफल हुए हैं। उन्होंने 3 जनवरी, 2019 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 193 रन की पारी खेली थी। उसके बाद वो तीन अंक के आंकड़े को छूने में नाकाम रहे थे। उनका बल्ला चल तो रहा था लेकिन वो शतक पूरा करने से चूकते रहे। लेकिन 47 महीने या कहें 1443 दिन के बाद उन्हें दुरुस्त आते हुए अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक जड़कर सूखे को खत्म कर दिया। चटगांव टेस्ट की पहली पारी में पुजारा 203 गेंद में 90 रन बनाकर आउट हुए थे और शतक से चूक गए थे लेकिन उन्होंने ये कमी दूसरी पारी में पूरी कर दी।

End of Feed