चटगांव:भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 150 रन पर ढेर करने के बाद अपनी दूसरी पारी 61.4 ओवर में 2 विकेट पर 258 रन पर घोषित कर दी। टीम के इस धमाकेदार प्रदर्शन में शुभमन गिल ने 110 और चेतेश्वर पुजारा ने 102* रन का योगदान दिया।
चेतेश्वर पुजारा( साभार AP)
पुजारा ने दूसरी पारी में 130 गेंद में 102* रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अपने चार साल से चले आ रहे शतकों के सूखे को खत्म कर दिया। टेस्ट क्रिकेट में 1443 दिन बाद शतक जड़कर एक अनचाहा भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
