जसप्रीत बुमराह के बारे में प्रमुख चयनकर्ता ने किया बड़ा खुलासा, टी20 वर्ल्‍ड कप की जल्‍दबाजी...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 09:24 PM IST

Chetan Sharma explains why Jasprit Bumrah is absent for upcoming series: बीसीसीआई के प्रमुख चयनकर्ता चेतन शर्मा ने स्‍वीकार किया कि टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट एक्‍शन में लाने में जल्‍दबाजी कर दी। बुमराह ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले से पूर्व वो चोटिल हुए। इसके बाद वो टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • जसप्रीत बुमराह को न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया
  • जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा नहीं ले सके
  • चेतन शर्मा ने स्‍वीकार किया कि बुमराह को एक्‍शन में लाने के लिए जल्‍दबाजी हुई

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रमुख चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने सोमवार को आगामी न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश दौरे के लिए टीम की घोषणा करने के बाद स्‍वीकार किया कि 2022 टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को एक्‍शन में लाने के लिए जल्‍दबाजी हुई। बता दें कि जसप्रीत बुमराह को आगमी न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

जसप्रीत बुमराह

इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए प्रमुख चयनकर्ता ने कहा कि बुमराह को ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए जल्‍दबाजी में खिलाया गया, जिसके कारण वह टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गए। चेतन शर्मा ने साथ ही बताया कि जसप्रीत बुमराह इस समय एनसीए में हैं और जल्‍द ही एक्‍शन में लौटेंगे।

End of Feed