क्रिकेट

First Impact Player of IPL: जानिए कौन बना आईपीएल इतिहास का पहला इम्पैक्ट प्लेयर?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 31, 2023, 10:38 PM IST

Who is Tushar deshpande: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे का नाम आईपीएल इतिहास में पहले इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। जानिए कैसा रहा है उनका क्रिकेट करियर?

Image

तुषार देशपांडे: आईपीएल इतिहास का पहला इम्पैक्ट प्लेयर

अहमदाबाद: आईपीएल 2023 का आगाज शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत के साथ हो गया। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में रुतुराज गायकवाड़ की 92 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया।

तुषार देशपांडे बने पहले इम्पैक्ट प्लेयर

इसके बाद जब जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने गुजराज जायंट्स की टीम उतरी तो पारी के आगाज से पहले फील्ड अंपायर ने मुट्ठी बंद करके आसमान की ओर इशारा करते हुए क्रॉस बनाया। ये चिन्ह आईपीएल में नया था जो कि इम्पैक्ट प्लेयर की मैदान में एंट्री का इशारा था। इसके साथ ही चेन्नई इम्पैक्ट प्लेयर रूल का इस्तेमाल करने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई वहीं तुषार देशपांडे का नाम आईपीएल इतिहास के पहले इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दर्ज हो गया।

अंबाती रायुडू की जगह उतारा मैदान में

एमएस धोनी ने बल्लेबाजी करने वाले अंबाती रायुडू की जगह तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को मैदान में उतारा। तुषार देशपांडे को पिछले सीजन चेन्नई ने 20 लाख रुपये के बेसप्राइज पर शामिल किया था। पिछले दो साल से वो चेन्नई की टीम के साथ हैं। ऐसे में धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उनके ऊपर भरोसा जताया।

कौन हैं तुषार देशपांडे?

तुषार देशपांडे आईपीएल में अबतक कुल 7 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 4 विकेट 63.75 के औसत 10.63 की इकोनॉमी के साथ कुल 4 विकेट अपने नाम किए हैं। 37 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 27 वर्षीय तुषार देशपांडे घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हैं। वो आईपीएल में चेन्नई से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। घरेलू टी20 में उन्होंने अबतक खेले 43 मैच की 43 पारियों में 20.59 के औसत और 8.22 की इकोनॉमी के साथ कुल 62 विकेट चटकाए हैं। 19 रन देकर 4 विकेट उनका टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

तुषार देशपांडे बने गुजरात जायंट्स के पहले इम्पैक्ट प्लेयर

तुषार देशपांडे (B Sai Sudarshan) के बाद गुजरात जायंट्स ने फील्डिंग के दौरान चोटिल होने वाले कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन की जगह 21 वर्षीय बी साई सुदर्शन को मैदान में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरा। रिद्धिमान साहा के आउट होने के बाद नंबर तीन पर साई सुदर्शन मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। सुदर्शन आईपीएल के दूसरे और सबसे कम उम्र के इम्पैक्ट प्लेयर बने।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article