Women's ODI Ranking: चमारी अट्टापट्टू बनी नंबर वन, हरमनप्रीत और मंधाना को हुआ नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 4, 2023, 04:02 PM IST

वुमेन वनडे रैंकिंग में जबरदस्त बदलाव आया है। श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू नई नंबर वन बैटर बन गई हैं। उन्होंन ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ दिया है। वह श्रीलंका की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिसने इस मुकाम को हासिल किया है। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में गिरावट आई है।

KEY HIGHLIGHTS
वुमेन वनडे रैंकिंग में बदलाव
श्रीलंका की बैटर चमारी अट्टापट्टू पहली बार नंबर वन बनी
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को हुआ नुकसान

न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाली और दो शतक जड़ने वाली श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू वुमेन वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन गई हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली श्रीलंका की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। बाएं हाथ की इस सलामी बल्लेबाज ने इस तरह सनथ जयसूर्या की बराबरी की जो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले श्रीलंका के एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह सितंबर 2002 से मई 2003 तक 181 दिन तक शीर्ष पर रहे।

Chamari Athapaththu, Sri Lankan Women cricketer,number ONE

चमारी अट्टापट्टू (साभार-ICC)

चमारी की अद्भुत बल्लेबाजी

चमारी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच में दो शतक जड़े जिससे उनको छह स्थान का फायदा हुआ और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पछाड़कर वह नंबर वन बन गईं। मूनी 10 मई से शीर्ष पर थीं। चमारी ने पहले मैच में 83 गेंद में नाबाद 108 जबकि तीसरे मैच में 80 गेंद में नाबाद 140 रन बनाए। वह श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गईं।

End of Feed