IND vs SL 1st T20I: कप्तान सूर्यकुमार यादव का चमका बल्ला, जड़ा श्रीलंका के खिलाफ अपना सबसे तेज अर्धशतक

भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 22 गेंद में आतिशी अर्धशतक जड़ा और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में खेली आतिशी पारी
  • 22 गेंद में जड़ा श्रीलंका के खिलाफ अपना सबसे तेज अर्धशतक
  • श्रीलंका के खिलाफ टी20 में उनका शानदार प्रदर्शन रहा जारी

पल्लेकल: भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 22 गेंद में आतिशी अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान सूर्या ने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। यह सूर्यकुमार का श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है। सूर्या 26 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या का अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह 20वां और बतौर कप्तान तीसरा अर्धशतक है। बतौर कप्तान सूर्या के बल्ले से निकली यह 8वें टी20आई मैच में 50 रन से ज्यादा की चौथी पारी है। वो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 में बतौर कप्तान एक शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके थे। टी20 टीम के पर्मानेंट कप्तान के रूप में उन्होंने आतिशी अर्धशतकीय पारी के साथ शुरुआत की है।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

श्रीलंका के खिलाफ सूर्या का बल्ला उगलता है आग

सूर्यकुमार यादव का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ टी20 में जमकर रन उगलता है। उन्होंने अबतक श्रीलंका के खिलाफ खेले 6 मैच में श्रीलंका के खिलाफ एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। 6 मैच की 6 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ 312 रन 62.5 के औसत और 167.7 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। नाबाद 112* (51) उनका श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

End of Feed