CAN vs NEP Dream11 Prediction in Hindi, Canada vs Nepal Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन के लिए वॉर्म-अप मैच का दौर शुरू हो गया है। पहले वॉर्म-अप मैच में कनाडा का सामना नेपाल की टीम से होगा। यह मुकाबला ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम टेक्सास (Grand Prairie Stadium Texas) में खेला जाएगा। कनाडा की कमान साद Saad Bin Zafar के पास है जबकि नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) हैं।
कनाडा बनाम नेपाल ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)
CAN vs NEP दोनों टीम का पिछला प्रदर्शन
कनाडा की टीम अभी हाल ही में यूएसए से 5 मैच की टी20 सीरीज खेल कर आई है, जहां कनाडा की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यूएसए ने यह टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। लेकिन इसके बावजूद कनाडा की टीम लगातार अपने खेल में बेहतरी ला रही है और उम्मीद है कि वह तेजी से उभरते नेपाल टीम को कड़ी चुनौती दे सके।
दूसरी ओर नेपाल टीम की बात करें तो उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज की ए टीम के साथ टी20 सीरीज खेली है। इस सीरीज में भले ही नेपाल को हार मिली हो, लेकिन हालिया कुछ महीनों में इस टीम के खुद को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया है। वह बड़े मंच पर अपनी टीम को दुनिया के सामने चुनौती देने के लिए बेकरार हैं और कनाडा के खिलाफ उनके लिए यह सुनहरा मौका है। आइए इस वॉर्म-अप मैच से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुनते हैं।
CAN vs NEP Match 1 Warm-up Matches मैच डिटेल्स:
| मैच | CAN vs NEP |
| दिनांक | 27 मई 2024 |
| समय | 09:00 PM IST |
| मैदान | Grand Prairie Cricket Stadium, Dallas |
कनाडा और नेपाल की ड्रीम इलेवन टीम (CANADA vs NEPAL Dream 11 Team)
विकेटकीपर- अनिल साह
बैटर- एरॉन जॉनसन, कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल
ऑलराउंडर- दीपेंद्र सिंह ऐरी, साद बिन जाफर, हर्ष ठाकेर, कुशल मल्ला
गेंदबाज- सोमपाल कमी, कलीम सना, कमल सिंह ऐरी
कनाडा और नेपाल की ड्रीम इलेवन टीम के कप्तान और उप-कप्तान
कप्तान- अनिल साह
उप-कप्तान- दीपेंद्र सिंह ऐरी
कनाडा vs नेपाल की ड्रीम इलेवन टीम (CANADA vs NEPAL Dream 11 Team)
विकेटकीपर- अनिल साह
बैटर- एरॉन जॉनसन, कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल
ऑलराउंडर- दीपेंद्र सिंह ऐरी, साद बिन जाफर, हर्ष ठाकेर, कुशल मल्ला
गेंदबाज- सोमपाल कमी, कलीम सना, कमल सिंह ऐरी
कप्तान- एरॉन जॉनसन
उप-कप्तान- रोहित पौडेल
नेपाल टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन-
रोहित पौडेल (कप्तान)आसिफ शेख
अनिल कुमार साह
कुशल भुर्तेल
कुशल मल्ला
दीपेंद्र सिंह ऐरी
ललित राजबंशी
कारण केसी
गुलशन झा
सोमपाल कमी
कमल सिंह ऐरी
कनाडा टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन- साद बिन जफर (c)
एरोन जॉनसन
डिलन हेइलिगर
दिलप्रीत बाजवा
हर्ष ठाकेर
जेरेमी गॉर्डन
जुनैद सिद्दीकी
कलीम सना
कंवरपाल तथगुर
नवनीत धालीवाल
निकोलस किर्टॉन
