NZ vs AUS: कैमरन ग्रीन-जोश हेजलवुड की जोड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 1, 2024, 12:31 PM IST

Highest 10 Wicket Partnership for Australia Against New Zealand: कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन दसवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी करके नया कंदारू रिकॉर्ड कायम किया है।

वेलिंगटन: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज कैमरन ग्रीन और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया। दोनों ने दसवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और मुश्किल से टीम को उबारते हुए 267 रन पर 9 विकेट से 363 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। कैमरन ग्रीन 174 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे। वहीं जोश हेजलवुड ने 22 (62) रन की शानदार पारी खेली और वो ऑस्ट्रेलिया के आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे।

Cameron Green Josh Hazlewood

कैमरन ग्रीन और जोस हेजलवुड

NZ vs AUS: न्यूजीलैंड के खिलाफ दसवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

दसवें विकेट के लिए 188 गेंद में 116 रन की साझेदारी करके ग्रीन-हेजलवुड की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दसवें विकेट के लिए साझेदारी का नया ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड कायम किया। इस साझेदारी में जोस हेजलवुड ने 22 (62) रन का और बाकी 83(126) रन का योगदान कैमरन ग्रीन ने दिया। ग्रीन 174 रन बनाकर नाबाद रहे उन्होंने अपनी पारी के दौरान 23 चौके और 5 छक्के जड़े।

End of Feed